5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल सहित 16 जिलों के लोगों को मिलेगा 23 सकरी सड़कों से निजात

- सीआरआईएफ से बैरागढ़ फ्लाईओवर सहित प्रदेश में बनेंगी 600 मिलोमीटर सड़कें- 1814 करोड़ की सड़कें, फ्लाईओवर और वाई पास दो साल में बनकर हो जाएंगे तैयार

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Ashok Gautam

Feb 24, 2022

रहवासियों को 100 दिन की मोहलत

रायपुर। शहर के पार्वती नगर के रेल दोहरीकरण का कार्य चलता हुआ। जल्द नई रेल पटरी यहां पर दिखाई देगी। इस वजह से झोपड़ियों को हटाया जा रहा है। फिलहाल तोड़फोड़ रुका हुआ है। रहवासियों को 100 दिन की मोहलत मिली हुई है। उसके बाद यहाँ मकानों को ढहाया जाएगा।

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के 16 जिलों के 23 संकरी सडकों से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। इन सड़कों पर शाम और सुबह के समय वाहनों का दबाव ज्यादा होने से लोगों को एक किमी की दूसरी तय करने में आधे घंटे से ज्यादा समय लगता है। इन सड़कों को केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा (सीआरआईएफ) मद से बनाया जाएगा। केन्द्र सरकार ने इन सड़कों के लिए 1814 करोड़ रुपए से अधिक राशि जारी की है।
इन निधि से जिला मुख्य मार्ग के अलावा ओवर ब्रिज, वाईपास शामिल हैं। सबसे ज्यादा सड़के ग्वालियर जिले में बनाई जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण में पांस सौ करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च की जाएगी। इस जिले में स्वर्णरेखा नाला से आईआईटीएम, महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास चार लेन ओवर ब्रिच 406 करोड़ रुपए का बनाया जाएगा। इसके बाद सबसे ज्यादा 233 करोड़ से अधिक राशि भोपाल के बैरागढ़ में ओवर ब्रिज बनाने में खर्च की जाएगी। सरकार का यह प्रयास होगा कि सड़कें और ओवर ब्रिज दो वर्ष के अंदर बनकर तैयार हो जाए। वहीं सीहोर के बकतरा और भारकच्छ रोड़ बनाने में 113 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सभी सड़कें टू लेन होंगी। वर्तमान में यह सड़कें सिर्फ एक लेन हैं, इसमें जहां शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं है वहां भूमि अधिग्रहण की जाएगी। बताया जाता है कि केन्द्र सरकार ने सीआरआईएफ की राशि तीन से चार वर्ष बाद जारी की है।


सड़कों बनाने तैयार हुई डीपीआर
प्रदेश की 23 सड़कों और ओवर ब्रिजों को बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इनके लिए अब टेंडर जारी किए जाएंगे। बताया जाता है कि 23 सड़कों और ओवर ब्रिजों की कुल लंबाई 600 किलोमीटर से अधिक है। इन सड़कों से सबसे ज्यादा लाभ शहर के लोगों को मिलेगा। क्योंकि यह जिला मार्ग हैं और इन सड़कों के किनारे अब नगर बसने के कारण इन पर वाहनों का दबाव सबसे ज्यादा हो गया है। इन सड़कों से करीब 100 ग्रामीण सहित अन्य सड़कें जुड़ी हुई हैं।

जिला ---सड़कें
1 सागर ----चंद्रपुर-चिरारल बलेह, शाहपुर-दरिया-छनोआ-जामघाट
2 मंदसौर ----बाही-बलगुडा-अबाव-कंघट्टी -उम्रमा रोड
3 राजगढ़ --- मऊजोड़-गुलावटा- धमांड़ा-खुजनेर
4 डिड़ोरी -----शमनापुर- बजाग रोड
5 देवास ---- बरोठ -सेमलियाचौ रोड
6 जबलपुर ----कुंडम - निवास रोड
7 विदिशा-----कलवाना नहर से प्रतापपुर बर्धा रोड
8 ग्वालियर---चितोल से रानीघाटी, चिनौर- करहिया- धितरवार रोड, डबरा-पिछोर रोड़ से कटारे बाबा की मढ़ी से सरनागट
9 रीवा - --- देवतालाब- नईगढ़ी रोड, सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर
10 नीमच ---भदुआमाता-सरवानिया- महाराजा-जवाद
11 सिवनी--- बंदोल गांव से बांक- सागर-चंदोटी-मरगोड़ी मार्ग
12 उज्जैन -- जावासीपंथ- कोहका रोड
13 शहडोल ---ब्यौहारी मांडल गांव रोड
14 सीहोर ---बकतारा भरकच्छ रोड
15 पन्ना ---पहाड़ी खेड़ा रोड