
astrology
भोपाल। शादियों का सीजन चल रहा है। लड़का हो या लड़की, हर कोई लिए अपने लिए परफेक्ट पार्टनर चाहता है। अक्सर हम फिल्मों में दिखाई गई जोड़ियों को देखकर वैसे ही जीवनसाथी की तलाश करते हैं जो कि हमारे लिए काफी मुश्किल भी साबित होता है। इसी मुश्किल को आसान बनाती हैं राशि के हिसाब से पार्टनर चुनने की कला। अगर आप भी शादी के लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं तो शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा आपको बताएंगे कि राशियों के आधार पर आप किन राशियों के लोगों से आपसी तालमेल अच्छा होता है, जिनको आप अपना पार्टनर चुन सकते हैं......
मेष राशि
मेष राशि के लोग उत्साह और एनर्जी से भरे स्वभाव के होते है। ये काफी फ्रेंडली भी होते हैं। इन राशि का तालमेल मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के साथ सही बैठता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक जहां मेल-मुलाकात में विश्वास रखते है। साथ ही ये लोग थोड़े संकोची होते हैं। आप हर समय लोगों से घिरे रहना पसंद करते हैं इसलिए कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के लोग आपके लिए सही पार्टनर है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोग सही कम्पेटिबल होते हैं क्योंकि यह हर स्थिति में ढल जाते हैं।
कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के लिए वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोग सही होते हैं। यह प्यार से हर रिश्ते को सुलझाना जानते हैं और यह काफी सहनशील भी होते हैं।
सिंह राशि
मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के साथ कन्या राशि के लोगों की सोच काफी मिलती है। इन लोगों की आदतें काफी हद तक एक जैसी होती है इसलिए यह लोग मिलकर परफेक्ट कपल बनते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लिए वृषभ, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के लोग सही माने जाते हैं क्योंकि इनकी सोच एक जैसी होती है। जिंदगी को लेकर कन्या राशि का नजरिया सहज और प्रैक्टिकल होता है और इन राशियों के पार्टनर इन्हें संतुलन देते हैं।
तुला राशि
आप उन लोगों में से हैं जो अपनी लाइफ में संतुलन बनाकर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आपकी इस सोच से सिर्फ मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के लोगों से ही मेल खाती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग प्यार में सादगी और ईमानदारी तलाशते हैं और इनकी ख्वाहिशों पर कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के लोग ही खरे उतरते हैं।
धनु राशि
अपनी सोच के हिसाब से चलने वाले इस राशि के लोग पार्टनर भी ऐसा चाहते हैं जो अपन फैसले खुद लें। ऐसे में आपके लिए मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोग ही सही है।
मकर राशि
आजाद ख्याल रखने वाले इस राशि के लोग अपने पार्टनर से गहरा प्यार करते हैं। आप उन लोगों को पसंद करते हैं जो ईमानदार और भावनाओं को समझने वाले हों जैसे कि- वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोग।
कुंभ राशि
आपके साथ सबसे अधिक अनुकूल मेष, मिथुन, तुला और धनुष राशि के लोग माने जाते हैं क्योंकि यह भी आपकी तरह की प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।
मीन राशि
फन-लविंग और एडवेंचर लवर्स इस राशि के लोग किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करते। यह प्यार में किसी भी तरह की बंदिश नहीं चाहते है। ऐसे में आपके लिए सही सोलमेट वृषभ, कैंसर, वृश्चिक और मकर राशि के लोग ही होंगे, जोकि प्यार में कोई बंदिश नहीं लगाते।
Published on:
26 May 2019 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
