
अब इस राज्य में लागू होगा PESA Act, सरकार की बड़ी घोषणा
भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में आयोजित 'मानगढ़ धाम की गौरव गाथा' कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर से मध्य प्रदेश में 'पेसा एक्ट' लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि, ये घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित मानगढ़ हिल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।
मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए 'पेसा एक्ट' लागू करेगा। जनजातीय भाई-बहन स्वाभिमान के साथ जिएं, इसके लिए कई गतिविधियां और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
शिवराज ने जताया पीएम मोदी का आभार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने मानगढ़ के जनजातीय नायकों के सम्मान और उनकी पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किये हैं। नायकों के बलिदान स्थल पर स्मारक बनाने का फैसला हो या शहीदों के प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि हो। प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों के पूजन की परंपरा को दौबारा शुरु किया है। मध्य प्रदेश की धरती पर भी भीमा नायक, टंट्या मामा, रघुनाथ शाह-शंकर शाह जैसे जनजातीय नायकों की स्मृति में स्मारक बनाने का कार्य किया है। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।
Published on:
02 Nov 2022 01:04 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
