इस साल रुपया डॉलर की तुलना में अब तक 9 फीसदी कमजोर हो गया है। मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि रुपए की सेहत में सुधार नहीं आया तो पेट्रोल-डीजल के भावों में मंदी की उम्मीद नहीं है। दरअसल पिछले 14 महीने में (जून, 17 से लेकर अगस्त, 18 तक) पेट्रोल-डीजल के भावों में अप्रत्याशित बढ़त हुई है। डेली प्राइज अपडेट होने से ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल में महंगाई का ही सामना करना पड़ रहा है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों का रिकॉर्ड इस बार 29 मई को बना था।