27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today: आम आदमी के लिए खुशखबरी, सितंबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो बार आई गिरावट, जानें आज का रेट

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर में तेल के भाव

2 min read
Google source verification

भोपाल। भारत की सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज यानी 06 सितंबर के पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने सप्ताह के पहले दिन आज यानी सोमवार को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों ही ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर हैं। हालांकि, एक दिन पहले यानी 05 सितंबर को 15-15 पैसे की कटौती हुई थी।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। आज 6 सितंबर को राजधानी भोपाल में 109.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.36 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 रुपये के पार जा चुका है. जिसमें चार मेट्रो शहरों के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर शामिल है।

इंदौर में पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर है. तो वहीं जबलपुर में पेट्रोल 109.73 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है. ग्वालियर में पेट्रोल 109.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.52 रुपये प्रति लीटर है. जिसके हिसाब से इन जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।