
Petrol Diesel Price
भोपाल। वैसे आम आदमी के लिए मार्च का महीना थोड़ी राहत भरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई है। वहीं मध्यप्रदेश में भी बीते दो दिनों से कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दो दिनों में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है।
जानिए क्या है भोपाल का रेट
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में कमी का असर मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में भी देखने को मिल रहा है। भोपाल शहर में पेट्रोल 98.81 रुपये लीटर और डीजल 89.37 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। हालांकि आज घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 26 march 2021
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| इंदौर | 98.89 | 89.47 |
| भोपाल | 98.81 | 89.37 |
| ग्वालियर | 98.78 | 89.34 |
| जबलपुर | 98.86 | 89.44 |
| उज्जैन | 99.18 | 89.73 |
जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| बेंगलुरु | 93.82 | 85.99 |
| पटना | 93.11 | 86.35 |
| चंडीगढ़ | 87.36 | 80.80 |
| लखनऊ | 89.01 | 81.50 |
| मुंबई | 97.19 | 88.20 |
| रांची | 88.24 | 85.74 |
| दिल्ली | 90.78 | 81.10 |
| कोलकाता | 90.98 | 83.98 |
जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal
| तारीख | रेट (पेट्रोल) |
| 25 मार्च 2021 | 98.79 |
| 24 मार्च 2021 | 99.00 |
| 23 मार्च 2021 | 99.19 |
| 22 मार्च 2021 | 99.19 |
| 21 मार्च 2021 | 99.19 |
फरवरी से अब तक कई बार बढ़े दाम
मार्च में अब तक दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुईं हैं लेकिन इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में 16 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 26 दिन बढ़ाईं गई हैं। बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतों को लेकर भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों धरना प्रदर्शन भी किए गए थे। हालांकि अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
यहां अब भी 100 रुपए के पार है पेट्रोल
इधर, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार बने हुए हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल के भाव 101.18 पैसे रहे जबकि डीजल के भाव 91.57 हो गए। अनूपपुर में प्रीमियम पेट्रोल (XP Petrol) के दाम 104.10 पैसे पर हैं जबकि भोपाल में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 101. 72 पैसे पर है।
रोज बदलती हैं कीमतें
बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
एक मैसेज से जानिए आज के दाम
अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Updated on:
26 Mar 2021 03:56 pm
Published on:
26 Mar 2021 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
