
भोपाल। आज की भाग दौड भरी जिंदगी में पथरी की समस्या आमतौर पर सुनने को मिल जाती है। किडनी स्टोन यानी की गुर्दे की पथरी का दर्द असहनीय होता है। इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुर्दे की पथरी का सबसे बड़ा कारण हमारा गलत खान-पान और कम पानी की आदत है। गुर्दे की पथरी दर्द के साथ कई सारी परेशानियों को भी न्यौता देती है लेकिन पथरी होने से पहले हमारा शरीर कई संकेत देने लगता है जिन्हें हम लोग अक्सर नजरअंदाज करके बैठ जाते है। आयुर्वेज डॉक्टर नीरज कौशिक बताते है कि कुछ घरेलू उपाय को करके आप पथरी को जड़ से मिटा सकते हैं। ये उपाय बिल्कुल भी महंगा नहीं है। मात्र तीस से चालीस रुपए के अंदर इस उपाय को किया जा सकता है। जानिए क्या है ये उपाय......
गाल ब्लैडर स्टोन के इलाज के लिए हिबिस्कस पाउडर ( गुड़हल फूल का पाउडर ) पथरी को जड़ से खत्म कर देता है। ये पाउडर बहुत आसानी से आप को किसी भी दुकान से मिल सकता है। आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही अगर घर में गुड़हल का फूल लगा हो तो आप घर पर भी इसे बना सकते हैं। इसको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
गुडहल का पाउडर एक चम्मच रात को सोते समय खाना खाने के कम से कम एक घंटा बाद गर्म पानी के साथ लेना है। पानी के साथ लेने पर ये थोडा कड़वा लगेगा। इसके बाद आपको कुछ और खाना पीना नहीं है। इसका प्रयोग करते समय चुकंदर, पालक, भिंडी, टमाटर नहीं खाना होगा। अगर आप का स्टोन का साइज बड़ा है तो यह टूटते समय दर्द भी होगा पर आपको थोड़ा दर्द सहना भी पड़ सकता है।
Updated on:
10 Nov 2019 01:02 pm
Published on:
30 Dec 2018 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
