5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की महेश्वरी साड़ी पर क्या बोले पीएम मोदी…?

PM Modi on Maheshwari Saree: पीएम मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर कहा वे हुनरमंद थीं, फिर महेश्वरी साड़ियों के उद्योग का सुनाया किस्सा.. बताया कैसे उन्हीं की राह में आगे बढ़ रही भाजपा सरकार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 May 2025, 1:10 PM IST

PM Modi On Maheshwari Saree in Bhopal

PM Modi On Maheshwari Saree in Bhopal (फोटो सोर्स:पत्रिका)

PM Modi on Maheshwari Saree: लोकमाता देवी अहिल्यबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को करोड़ों की सौगात दी। वे राजधानी भोपाल में आयोजित देश के अब तक के सबसे बड़े महिला महासम्मेल को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई के न्याय, प्रजा के प्रति प्रेम और उनके जीवन के संघर्षों पर बात की। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार उन्हीं के बनाए रास्तों पर चल रही है। अहिल्याबाई की गौरवगाथा सुनाते पीएम मोदी ने देश-दुनिया में मशहूर मध्य प्रदेश की महेश्वरी साड़ियों के उद्योग के अस्तित्व पर बात की। यहां जानें महेश्वरी साड़ियों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी…

हुनर की पारखी अहिल्याबाई ने शुरू किया था महेश्वरी साड़ी का उद्योग

पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई हुनर की ऐसी पारखी थीं कि वो गुजरात के जूनागढ़ से कुछ परिवारों को महेश्वर लेकर आ गई। यहां उन्होंने उनकी आजीविका के साधन महेश्वरी साड़ियों के हुनर को बढा़वा दिया। उन्होंने उन परिवारों को अपने साथ जोड़ते हुए 250 साल पहले माहेश्वरी साड़ी के एमपी में उद्योग की शुरुआत की। महेश्वर में बनने वाली ये साड़ियां ही महेश्वरी साड़ियों के नाम से देश दुनिया की पसंद बनी हुई हैं।

विकास और विरासत को लेकर चल रहे हैं हम

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे अहिल्याबाई विकास और विरासत को साथ लेकर चलीं आज हमारी सरकार भी उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

बता दें कि महेश्वरी की ये खूबसूरत साड़ियां रानी अहिल्याबाई के जमाने से ही बेशकीमती भी रहीं और आम महिलाओं के बजट में भी ये आसानी से मिल जाती थीं। केवल राजसी घराने तक इनकी पहुंच नहीं रही। आज भी ये 300 रुपए से लेकर आपकी पसंद और बजट के हिसाब से आसानी से मिल जाती हैं। आप इन्हें देश के हर शहर में और ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: लो चल पड़ी मेट्रो, एमपी का पहला मेट्रो सिटी बना इंदौर

ये भी पढ़ें: अहिल्या-'मैं इंदौर को एक ऐसा नगर बनते देखना चाहती हूं, जहां तकनीक, संस्कृति, संवेदना साथ-साथ बढ़े'