
Minor Rape Case में पॉक्सो कोर्ट ने दो साल बाद सुनाई सख्त सजा, 55 के लिए भेजा जेल।
Minor Rape Case: 17 साल की किशोरी को शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने वाले 23 साल के युवक को पॉक्सो कोर्ट ने कुल 55 साल कठोर कैद की सजा सुनाई। 1.02 रुपए का अर्थदंड भी दिया। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। सभी सजा साथ चलेगी। अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी ने बताया, 30 सितंबर 2023 को मामले में केस दर्ज हुआ था।
किशोरी 29 सितंबर 2023 को स्कूल गई, लेकिन लौटी नहीं। पिता ने मोहन बड़ोदिया के सोनू मालवीय(23) पर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस ने किशोरी को गुजरात से ढूंढ़ा। पीड़िता ने बयान दिया कि सोनू ने शादी का झांसा दिया और आत्महत्या की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए।
Updated on:
15 Jul 2025 10:17 am
Published on:
15 Jul 2025 10:17 am
