
mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में 21 अगस्त को पुलिस थाने पर हुए पथराव के बाद हुई प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए गए इन सवालों पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दो टूक सीधा जवाब दिया है। उन्होंने साफ साफ कहा है कि जो भी कानून हाथ में लेगा उसे ठीक कर दिया जाएगा।
छतरपुर में हुए बुलडोजर एक्शन पर इमरान प्रतापगढ़ी और आरिफ मसूद के बयानों को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद ने भी कानून हाथ में लिया तो वे भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि चाहे इमरान प्रतापगढ़ी हों या कोई और कानून अपने तरीके से काम करेगा, यदि कोई कानून अपने हाथ में लेगा तो वह किसी भी जाति, धर्म का हो या क्षेत्र का हो, कार्रवाई होगी। यदि प्रतापगढ़ी और आरिफ मसूद भी कानून हाथ में लेंगे तो उन्हें भी ठीक करने में देर नहीं लगेगी। उन्हें ये ध्यान रखना चाहिए की प्रदेश की बीजेपी सरकार में कानून ही काम होगा। ऐसे लोगों के दवाब डालने से कार्रवाई प्रभावित नहीं होगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि छतरपुर में थाने पर हमले की घटना में आरोपी का घर जमींदोज किए जाने के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे सरकार का धर्म विशेष के खिलाफ नफरत का एक उदाहरण बताया था। वहीं भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसे लेकर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया था। मसूद ने कहा था पहले जब कांग्रेस नेता पर कार्रवाई हुई, तब साथ थे, लेकिन अब जब समाज के किसी व्यक्ति पर सरकार मनमानी कार्रवाई कर रही है, तो कांग्रेस चुप क्यों है। कांग्रेस की इस नीति के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की यह हालत है।
Updated on:
23 Aug 2024 07:51 pm
Published on:
23 Aug 2024 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
