
वोटिंग के बीच यहां हुई थी बूथ कैपचरिंग, प्रदेश के इन 5 केंद्रों में फिर होंगे मतदान
भोपाल. मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। लेकिन, कुछ बूत ऐसे भी हैं, जहां मतदान के बीच स्थितियां बिगड़ गई थीं तो कहीं बूथकैपचरिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं। इन सबकी जांच के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि, प्रदेश के 5 मतदान केन्द्रों में मतदान दूषित होने के कारण पुनर्मतदान के आदेश दिये गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर जांच के बाद 1 जुलाई को हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है।
इन मतदान केंद्रों पर फिर से होगी वोटिंग
छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बड़ामलहारा की ग्राम पंचायत धनगुंवा के मतदान केन्द्र 114 मदनीवार, रीवा जिले की जनपद पंचायत रीवा की ग्राम पंचायत पडि़या में मतदान केन्द्र 115, शहडोल जिले की जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मतदान केन्द्र 239 महुआटोला में पुनर्मतदान 4 जुलाई को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा।
दिए गए आदेश
उल्लेखनीय है कि, भिंड जिले की जनपद पंचायत भिंड के मतदान केन्द्र 125 प्राथमिक शाला भवन कक्ष-2 नईगढ़ी और मतदान केन्द्र 126 प्राथमिक शाला भवन कक्ष-3 नईगढ़ी में 3 जुलाई को मतदान कराने के आदेश एक जुलाई को ही दिये जा चुके हैं।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो
Published on:
03 Jul 2022 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
