10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली एक हफ्ते पुरानी लाश, पूछताछ के लिए युवक को लाई थी पुलिस, इलाके में तनाव

-जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश-परिजन ने लगाया हत्या का आरोप-नेशनल हाईवे और कटनी-बरही मार्ग किया जाम-सुबह 10 बजे से जाम हैं दोनों अहम मार्ग

2 min read
Google source verification
News

जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली एक हफ्ते पुरानी लाश, पूछताछ के लिए युवक को लाई थी पुलिस, इलाके में तनाव

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम भदौरा के रहने वाले शख्स का पठहरा के बीच जंगल में पेड़ पर एक सप्ताह पुरानी लाश लटकी मिली है। जानकारी के अनुसार, रविकांत कुशवाहा पिता राम कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम भदौरा 22 जून से घर से लापता हुआ था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि, उसका फोन भी तबी से बंद था। पिता ने कहा कि लगातार उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला।


थाना में बात की तो पता चला कि, किसी मामले को लेकर पुलिस पूछताछ के लिए युवक को लेकर गई है। पुलिस से बातचीत की तो उसने कहा कि, 2 घंटे पूछताछ के बाद उसे छोड़ देंगे। रात करीब 11 बजे दोबारा जब घर वाले पहुंचे तो पुलिस द्वार कहा गया कि, सुबह आना। दूसरे दिन घर वाले सुबह पहुंचे तो पता चला कि, युवक थाने में ही नहीं है। परिजन ने कहा कि, युवक का कहीं भी पता नहीं चल रहा। उन्होंने आरोप लगाया किस बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती है। उन्होंने नामजद एफ आई आर दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन चुनाव का बहाना बनाते हुए सुनवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें- चुनाव में हार की बौखलाहट, पीठासीन अधिकारी को पीटा, मतपत्र लूटकर जलाए, 20 लोगों पर केस दर्ज


नेशनल हाईवे और कटनी-बरही मार्ग जाम

मृतक के पिता रामकुमार का आरोप है कि अमित परोहा, गो ग्रीन कंपनी के भगवान सिंह, प्रशांत, धीरज पटेल ओम प्रकाश आदि ने मिलकर के हत्या कर इसे हादसे का रूप दिया है। हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कटनी चांडिल मार्ग पर मझगवां टोल नाके के आगे सुबह 10 बजे से चक्का जाम कर दिया है। इसके अलावा भदौरा गांव के समीप ही कटनी बरही मार्ग में चक्का जाम किया है, हालांकि मार्ग के लिए इमरजेंसी वाहन बस एंबुलेंस आदि बिजोरी के पास से निकाले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।