27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में प्री-मानसून पर बड़ा अपडेट, 29, 30, 31 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट

Pre Monsoon Arrives In MP : नौतपा के दिनों में जहां एक तरफ प्रदेश का आसमान आग उगल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ प्री-मानसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

2 min read
Google source verification
Pre Monsoon Arrives In MP

एमपी में प्री-मानसून पर बड़ा अपडेट (Photo Source- Patrika)

Pre Monsoon : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। नौतपा के दिनों में आसमान से मानों आग बरस रही है, जिसने कई क्षेत्रों में जन - जीवन अस्त - व्यस्त कर दिया है। नौतपा के तीसरा दिन प्रदेश जमकर तपा। यहां छतरपुर के खजुराहो में पारा 46 डिग्री के पार दर्ज हुआ। जबकि, 16 शहरों का तापमान 44 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन यानी 29, 30 और 31 मई तक प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई तक गर्मी का दौर पीक पर रहेगा। अगले 3 दिन तक यानी 29, 30 और 31 मई तक कई जिलों में बारिश और प्री-मानसून एक्टिविटी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले मंगलवार को छतरपुर के खजुराहो में 46.4 डिग्री और नौगांव में 45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

किस जिले में कितना तापमान

वहीं राजगढ़ 44.6, दतिया में 45.2 डिग्री, दमोह, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री, रीवा 44.8 डिग्री और राजगढ़ 44.6 डिग्री, श्योपुर 44.4, गुना 44.3, नरसिंहपुर 44.2, सागर 44, मंडला 44, मुरैना और रायसेन समेत कई शहरों में भी पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। ग्वालियर का तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.2 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.2 डिग्री तापमान रहा।

गर्मी को लेकर इन जिलों में अलर्ट

रेड अलर्ट – छतरपुर, निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, रीवा और पन्ना।
ऑरेंज अलर्ट – ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सागर, सीधी, राजगढ़, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, दतिया, दमोह, कटनी, बालाघाट, शहडोल, मंडला, आगर-मालवा और उमरिया में ऑरेंज अलर्ट है।
येलो अलर्ट – भोपाल, उज्जैन, खंडवा, विदिशा, सीहोर, रतलाम, रायसेन, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मंदसौर, डिंडोरी और पांढुर्णा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बादल छाने के साथ बारिश की संभावना

दक्षिणी बिहार और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही दक्षिण बिहार से झारखंड, ओडिशा होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ फैली हुई है। इन सिस्टमों के असर से पूर्वी भारत के कई इलाकों में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव और गर्मी से हल्की राहत मिलने के संकेत हैं। धिकारियों के मुताबिक देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।