
हुक्का लाउंज पर कड़े एक्शन की तैयारी : कैबिनेट में आ रहा है बिल, सचालन को माना अपराध
भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सामाजिक बुराई हुक्का बार (लाउंज) के खिलाफ एक बार फिर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार की तैयारी के अनुसार, अब मध्य प्रदेश में सभी हुक्का बार बंद होंगे। इसके लिए सरकार ने पहली बार बिल तैयार किया है। सरकार ने हुक्का बार चलाने को अपराध माना है। आपको बता दें कि, बीते दिनों सरकार द्वारा बंद कराए गए हुक्का लाउंज के आदेश को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश सरकार इस सामाजिक बुराई के खिलाफ कदम उठाने जा रही है।
आपको बता दें कि, इस संबंध में 13 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में बिल पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद बिल केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद इस बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी ली जाएगी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश में बिल को लागू करते हुए पूर्ण रूप से हुक्का लाउंज पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
हुक्का लाउंज पर बेन लगाने वाला देश का पांचवा राज्य बनेगा एमपी
ये भी बता दें कि, सरकार ने बिल में हुक्का बार संचालन को संज्ञेय अपराध माना है। शिकायत आने पर बिना किसी वारंट के पुलिस न सिर्फ गिरफ्तारी करेगी, बल्कि तत्काल ही इसपर कार्रवाई भी करेगी। कार्रवाई का अधिकार पुलिस के सब इंस्पेक्टर या उसके ऊपर के अधिकारियों को होगी। देश के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश पांचवा राज्य होगा जहां हुक्का बार बंद करने का प्रावधान लागू किया जाएगा।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
11 Dec 2022 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
