
Gold Mining in MP: मध्य प्रदेश में बड़ी मात्रा में सोने के अयस्क की मौजूदगी के बावजूद अभी तक उत्खनन शुरू नहीं हो पाया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने करीब चार साल पहले सिंगरौली जिले में खदानों का सर्वे कर जमीन में 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क की मौजूदगी बताई थी। सोना और बेसमेटल का सिंगरौली का बौडीहार ब्लॉक पहले नीलामी के लिए खोला गया था, लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई।
अब इसे दूसरी बार खोलने के साथ सिंगरौली में सोनकुरवा गोल्ड ब्लॉक के पूर्वी एक्सटेंशन के लिए भी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सतना के कौहारी डायमंड ब्लॉक की भी नीलामी की जा रही है। इनसे जल्द उत्खनन शुरू होने की संभावना है। इन ब्लॉक के खुलने से खनिज उत्खनन में निवेश बढऩे के साथ ही पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के अनुसार खनिजों के 18 नए ब्लॉक ई-ऑक्शन के लिए खोलकर टेंडर आमंत्रित किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा लाइमस्टोन, मैंगनीज के हैं। सिंगरौली में दो गोल्ड ब्लॉक, सतना में एक डायमंड ब्लॉक और दो आयरन ब्लॉक हैं। पांच ब्लॉक में माइनिंग लीज, 13 में कंपोजिट लीज दी जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार सिंगरौली में सोने के अयस्क भंडार से एक टन पत्थर निकालने पर 1.03 ग्राम सोना मिलने का अनुमान है। इतनी बड़ी मात्रा में अयस्क की खुदाई और उससे सोना निकालना महंगा पड़ता है। तकनीक भी महंगी है। ऐसे में एक ही ब्लॉक में बड़ी मात्रा में सोने का अयस्क होने पर ही कंपनियां निवेश करती हैं।
सिंगरौली में चितरंगी तहसील के सिल्फोरी और सिधार गांव के पास गुड़हर पहाड़ में सोने का अयस्क मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भी करीब चार साल पहले सर्वे कर बताया था कि यहां 7.29 मिलियन टन अयस्क है। खदानों की नीलामी होने पर सरकार को 6 हजार करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान है, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
डायमंड सिटी पन्ना में बुधवार से शुरू होने वाली हीरों की नीलामी खास होगी। इसमें कोरोना संकट के बाद देश का सबसे बड़ा 32.80 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा शामिल होगा। कीमत 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। यह हीरा 2018 में बिके 42.59 कैरेट के हीरे के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा हीरा होगा।
Published on:
04 Dec 2024 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
