21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोन पर स्वीकार किया सीएम शिवराज सिंह चौहान का निमंत्रण, 15 नवंबर को आएंगी शहडोल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी राष्ट्रपति के एमपी दौरे की जानकारी...बोले-राष्ट्रपति का एमपी दौरा हमारे लिए गौरव की बात..

2 min read
Google source verification
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोन पर स्वीकार किया जनजातीय गौरव दिवस का निमंत्रण, 15 नवंबर को आएंगी शहडोल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोन पर स्वीकार किया जनजातीय गौरव दिवस का निमंत्रण, 15 नवंबर को आएंगी शहडोल

भोपाल. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने को लेकर कहा कि राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है और ये हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है। बता दें कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल शहडोल के लालपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 11 जिलों से एक लाख से ज्यादा आदिवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
शहडोल में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा- आज मेरी महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से बात हुई। मैंने महामहिम राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार किया है।

अपने दूसरे ट्वीट में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। महामहिम राष्ट्रपति जी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी।
यह भी पढ़ें- 15 नवंबर को शहडोल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

तीसरे ट्वीट में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।

सभी कार्यक्रम निरस्त कर शहडोल पहुंचे सीएम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने की मंजूरी के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार और सोमवार के अपने पूर्व से निर्धारित सभी कार्यक्र रद्द कर दिए और गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहडोल पहुंचे। सीएम शिवराज ने शहडोल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। सीएम रविवार रात भी शहडोल में ही रहेंगे और बांधवगढ़ में रात्रि विश्राम कर सोमवार को फिर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें- 15 नवंबर का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय