
president of india draupadi murmu
भोपाल। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे पहले शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी और उसके बाद भोपाल आएंगी। द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के दौरान समर्थन मांगने भोपाल आई थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले वे तीन माह पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने भोपाल आई थीं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी (president of india draupadi murmu) को आमंत्रित किया था। तत्काल ही राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिल गई। इधर, शिवराज सिंह चौहान ने भी रविवार को सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे और शहडोल रवाना हो गए थे। वहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा है कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन शहडोल में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हम सबको मार्गदर्शन देने पधार रहीं हैं।
देखें राष्ट्रपति का दौरा कार्यक्रम
15 नवंबर को शहडोल में
16 नवंबर को भोपाल में
तैयारियां तेज
इधर, शहडोल से लेकर राजधानी भोपाल में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी तेज हो गई है। शासन के आदेश के मुताबिक तीन मंत्रियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह मंत्री अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 15 नवंबर को जबलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल शहडोल हेलीपेड पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। वहीं गृहमंत्रीडा. नरोत्तम मिश्रा 15 नवंबर को भोपाल विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। गृहमंत्री 16 नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के समय भी मौजूद रहेंगे।
Updated on:
14 Nov 2022 03:25 pm
Published on:
14 Nov 2022 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
