
कोरोना वायरस को लेकर अब चीन को सबक सिखाएंगे पुजारी, लिया ये संकल्प
भोपाल/ शुरु से ही इस बात की चर्चा आम है कि, दुनियाभर को अपनी चपेट में लेने वाली जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई है। चीन का वुहान ही दुनिया का पहला शहर है, जहां कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया और यहीं से संक्रमण का फैलाव हुआ। जहां एक तरफ अमेरिका समेत दुनिया के कई देश चीन पर इस संक्रमण को फैलाने का आरोप लगाने और कार्रवाई की बात कह चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ, अब मध्य प्रदेश के पुजारियों ने भी चीन को सबक सिखाने का संकल्प लिया है।
पुजारियों ने कही ये बात
पुजारियों का कहना है कि, ये बात किसी से छुपी नहीं है कि, दुनियाभर को इस महामारी की ओर झोकने का जिम्मेदार चीन ही है। इसलिए उसे सबक सिखाना हमारा कर्तव्य है। पुजारियों का कहना है कि, वो पूजा अर्चना के दौरान लोगों को आत्मनिर्भर भारत बनाने और चीनी सामान का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाएंगे।
विधायक के प्रस्ताव पर पुजारियों की सहमति
आपको बता दें कि, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में पुजारियों को मदद देने के लिए राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान शर्मा ने पुजारियों से कहा गया कि, जब भी कोई यजमान उनके पास पूजा अर्चना के लिए आए तो उसे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाएं, ताकि चीन को सबक सिखाया जा सके। विधायक शर्मा के इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए पुजारियों ने कहा कि, आने वाले दिनों में जब भी वो किसी पूजा अर्चना में जाएंगे तो लोगों से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तो दिलाएंगे ही, साथ ही चीनी सामान का बहिष्कार करने का भी संकल्प दिलाएंगे।
पढ़ें ये खास खबर- अचानक नहीं आता हार्ट अटैक, महीनों पहले दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण
संकल्प के बिना पूजा अधूरी
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक किसी भी पूजा में यजमान को पुजारी के सामने संकल्प लेना अनिवार्य है। ये संकल्प किसी भी बुराई को खत्म करने, पान सुपारी और एक निश्चित राशि से लिया जा सकता है। इस संकल्प के आधार पर ही पूजा संपन्न होती है। पुजारियों की मानें तो वह अब इसी संकल्प में आत्मनिर्भर भारत को भी जोड़ेंगे ताकि लोगों को सामाजिक के साथ-साथ धार्मिक आधार पर भी आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए संकल्पित करें।
Published on:
07 Jun 2020 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
