
Property records (Photo Source - Patrika)
MP News: एमपी के भोपाल शहर में दस हजार करोड़ रुपए की शत्रु संपत्ति की जांच होगी। नवाबी संपत्ति के नाम पर अवैध हस्तांतरण और खरीदी फरोख्त किए जाने की शिकायत हुई है। यह जांच कलेक्टर की सात सदस्यीय समिति करेगी। इसमें एडीएम और सभी एसडीएम इसमें शामिल है। नवाबी और शत्रु संपत्ति से जुड़ी शिकायतों पर भी समिति सुनवाई करेगी।
ऐसे में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान सहित नवाब परिवार से जुड़े लोगों से रिकॉर्ड मांगे जाएंगे। राजधानी में नवाबी संपत्तियां विवादों में है। नवाब परिवार के वे सदस्य जो पाकिस्तान गए उनके नाम जो भी सम्पत्ति है वह शत्रु संपत्ति है। इसमें आरटीआइ एक्टिविस्ट अभिताभ अग्निहोत्री ने पीएमओ को मामले में शिकायत की है। जिसमें कहा गया है सम्पत्तियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी हुई है। इसमें अधिकारी कर्मचारी तक शामिल हैं। इसके आधार पर शासन ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने 19 जनवरी को जांच कमेटी बनाई हैं। जिसमें अपर कलेक्टर (दक्षिण) अंकुर मेश्राम अध्यक्ष है। सदस्य के तौर पर श्रीमती अर्चना रावत एसडीएम टीटी नगर, भुवन गुप्ता एसडीएम गोविंदपुरा, दीपक पांडे, एसडीएम शहर, पीसी पांडे, एसडीएम कोलार, श्रीमती कृष्णा रावत तहसीलदार को रखा गया है।
अवैध हस्तांतरण - शत्रु संपत्ति के दायरे में आने वाली जमीनों को गलत तरीके से बिल्डर्स और रसूखदार व्यक्तियों को बेचने की शिकायत ।
राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी- सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर कीमती जमीनों को निजी घोषित करने के आरोप।
सीबीआई जांच की मांग- मामले की व्यापकता को देखते हुए इसे सीबीआई को सौंपने और जाँच के दौरान इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
मर्जर एग्रीमेंट की मूल प्रति- 1949 के 'भोपाल मर्जर एग्रीमेंट' की मूल प्रति नवाब परिवार द्वारा प्रस्तुत न करना। मांग की गई है कि जब तक मूल प्रति नहीं मिलती, तब तक उनके दावों को अमान्य किया जाए।
Updated on:
25 Jan 2026 12:38 pm
Published on:
25 Jan 2026 12:38 pm
