
भोपाल/राजगढ़। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के 25 जनवरी को रिलीज होने से पहले फिल्म का विरोध एक बार फिर से शुरू हो गया। करनी सेना के सदस्य फिल्म को 25 जनवरी को परदे पर उतरने के विरोध में सोमवार को ब्यावरा में जमा हुए। यहां उन्होंने इसके विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 व 52 में जगह जगह टायर जलाकर करीब 1 घंटे तक चक्काजाम लगाया।
रोड पर टायर रखकर फूंके...
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर टायर भी जलाए। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गए। यह प्रदर्शन दोपहर 1.30 से 2.15 तक चलता रहा।
हर ओर धुआ ही धुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलते टायरों में इस दौरान ऐसी आग भड़क रही थी कि हर कोई उससे दूरी बनाए हुआ था। टायरों के जलने से चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। आग का ये धुआं करीब 3 से 4 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई दे रहा था।
कोई नहीं आया बीच में...
प्रदर्शन के दौरान यहां एसडीएम,एसडीओ व 5 से 7 थानों की पुलिस मौजूद रही। लेकिन प्रदर्शनकारियों के लिए कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार इस दौरान पुलिस भी चुपचाप खड़े देखती रही।
हम तो करेंगे...
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम तो करेंगे। इस पर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।
यहां प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हमारा यह प्रदर्शन सिम्बोलिक प्रदर्शन है,आप बीच में न आएं। हम 1 घंटे बाद चले जाएंगे और शहर में घूम कर देखेंगे साथ ही सिनेमा हॉलों में भी जाएंगे।
थमा ट्रैफिक ...
प्रदर्शनकारियों द्वारा बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूराने टायर आदि जला दिए जाने से मार्ग में दोनों ओर ट्रेफिक जाम हो गया, जिसके चलते दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों NH3 व NH52 पर दोनों ओर करीब साढ़े तीन किलोमीटर का जाम लग गया।
ऐसे समझे अंदर की कहानी...
राजगढ़ जिले में केवल ब्यावरा में ही विरोध प्रदर्शन किया गया। सामने आ रही सूचनाओं के अनुसार रविवार शाम में ही व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्रसारित कर सभी को ब्यावरा बुला लिया गया था। जिसके बाद करणी सेना द्वारा पद्मावत के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई,वहीं दोपहर करीब 2.15 बजे करनी सेना सहित विभिन्न प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध प्रदर्शन के समय हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
Published on:
22 Jan 2018 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
