1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लग चुकी है आग,ऐसा ही रहा तो अगस्त तक 100रु.लीटर हो जाएगा पेट्रोल!

नए साल में हर दिन बढ़ते रहे हैं दाम,चंद दिनों में ही 2 रुपए महंगा हो चुका है पेट्रोल। जानिये कैसे बढ़ रहे हैं दाम...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Jan 2018, 5:58 AM IST

petrol price and diesel price in bhopal

भोपाल। इन दिनों पेट्रोल की कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर गर्मागरम बहस चल रही है। वहीं कुछ लोग इसे 'जोर का झटका धीरे से' बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि तेल कंपनियों द्वारा गतिशील मूल्य निर्धारण में अपनाई जा रही नीतियों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं।

लेकिन हर कोई ये भी मान रहा है कि नए साल में, एक दिन ऐसा नहीं हुआ जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हो। दरअसल जानकारों का मानना है कि 4 पैसे की एक दिन और 9 पैसे के दूसरे दिन की वृद्धि, एक खरीदार को बिना ज्यादा परेशानी महसूस कराते हुए, धीरे धीरे पेट्रोल की कीमतों को हर रोज बढ़ाया जा रहा है। क्या आपको पता है कि नए साल के 19 दिनों के समय में पेट्रोल की कीमत करीब 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है।

इसके अलावा, राज्य सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम पर सेस के लिए नियम प्रदान करने की सूचना दी, क्योंकि उस दिन यह खड़ा था, इसलिए तेल कंपनियों के कीमतें बढ़ाने के लिए कुछ भी न करने से भी पेट्रोल की कीमत बढ़ रही हैं। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2018 को पेट्रोल की कीमत 74.82 पैसे थी, इसके अगले ही दिन 4 पैसा बढ़कर 74.86 रूपए पहुंच गई।

वहीं तीसरे दिन यानि 3 जनवरी को ये कीमत 5 पैसे बड़कर 74.91 पहुंच गई, जबकि इसके अगले ही दिन फिर 4 पैसे की बढ़ौतरी के साथ कीमत 74.95 पहुंच गई। वहीं इसके बाद 6 जनवरी से करीब तीन दिन कीमतों में तेजी देखने को मिली जिसके चलते क्रमश: 16 पैसे(4 से 6 जनवरी के बीच),16 पैसे,15 पैसे व 10 पैसे के हिसाब से बढ़ते हुए पेट्रोल पहले 75.11, फिर 75.27 इसके अगले दिन 75.42 और 9 जनवरी को 75.52 रुपए लीटर पर जा पहुंचा। वहीं इसके बाद कुछ दिन हल्की बढ़ौतरी हुई जिसके चलते पहले 9 पैसा फिर 4 पैसा और फिर 7 पैसे का इजाफा देखने को मिला। इसके चलते 12 जनवरी को पेट्रोल 75.72 रुपए लीटर तक पहुंच गया।

इसके बाद यानि 12 जनवरी से अब तक सिर्फ एक दिन को छोड़कर पैसा दहाई के अंको में बढ़ता रहा। 13 जनवरी को 19 पैसा, 14 जनवरी को 14 पैसा,15 जनवरी को 12 पैसा 16 जनवरी को 9 पैसा,17 जनवरी को 12 पैसा, 18 जनवरी को 18 पैसा, 19 जनवरी को 14 पैसा और 20 जनवरी को 19 पैसे की पेट्रोल में प्रति लीटर वृद्धि दर्ज की गई। यानि 20 जनवरी 2018 को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 76.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। इस प्रकार देखा जाए तो पिछले 20 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में दो रुपए सात पैसे की वृद्धि हो चुकी है।
पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए जानकारोें का कहना है कि जिस प्रकार पेट्रोल की कीमतों में केवल वृद्धि हो रही है,यानि करीब 2 रुपए प्रति 20 दिन के हिसाब से तो ऐसे में तो इसी साल यानि 2018 अगस्त तक इसकी कीमत 100रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी। जानकार मानते हैं कि धीरे धीरे पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने से जहां ग्राहकों पर इसका सीधे भार नहीं पड़ता वहीं इसके दूरगामी प्रभाव बहुत ज्यादा होते हैं। वहीं धीरे धीरे वृद्धि होने से इसका सीधे विरोध भी नहीं होता,लेकिन लंबे समय तक हल्की हल्की वृद्धि भी आगे चलकर एक बड़ा रूप ले लेती है।

ऐसे समझें 100रु. लीटर का गणित...
दरअसल 1 जनवरी को पेट्रोल की कीमत थी 74.82 रपए प्रति लीटर, इस हिसाब से ये कीमत 100 रुपए से करीब 25 रुपए कम है। अब 20 जनवरी को पेट्रोल की कीमत पहुंच गई 76.89 रुपए लीटर यानि 20 दिन में 2.07 रुपए का इजाफा इस दौरान एक बार भी कीमत में कमी नहीं आई। ऐसे में जब 20 दिन में रेट 2 रुपए बढ़ता है, तो 25 रुपए बढ़ने में लगेंगे करीब 250 दिन यानि लगभग 8 महिने और जब जनवरी की 1 तारीख को रेट 74.82 था तो 8 माह यानि अगस्त तक रेट में 25 रुपए का इजाफा होगा, मतलब अगस्त में रेट 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच जाएगा।

नए साल में ऐसे बढ़े भोपाल में पेट्रोल के दाम...
20-01-2018 : 76.89 रु. प्रति लीटर
19-01-2018 : 76.70 रु. प्रति लीटर
18-01-2018 : 76.56 रु. प्रति लीटर
17-01-2018 : 76.38 रु. प्रति लीटर
16-01-2018 : 76.26 रु. प्रति लीटर
15-01-2018 : 76.17 रु. प्रति लीटर
14-01-2018 : 76.05 रु. प्रति लीटर
13-01-2018 : 75.91 रु. प्रति लीटर
12-01-2018 : 75.72 रु. प्रति लीटर
11-01-2018 : 75.65 रु. प्रति लीटर
10-01-2018 : 75.61 रु. प्रति लीटर
09-01-2018 : 75.52 रु. प्रति लीटर
08-01-2018 : 75.42 रु. प्रति लीटर
07-01-2018 : 75.27 रु. प्रति लीटर
06-01-2018 : 75.11 रु. प्रति लीटर
04-01-2018 : 74.95 रु. प्रति लीटर
03-01-2018 : 74.91 रु. प्रति लीटर
02-01-2018 : 74.86 रु. प्रति लीटर
01-01-2018 : 74.82 रु. प्रति लीटर