
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मुंह पर काली पट्टी बांध, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया। इसके पहले भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गैस की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है।