
भोपाल। मध्यप्रदेश में पहली बार शुरू होने जा रहे जोखिम और रोमांच के खेल में आइएएस आफिसर (ias officer) शिवशेखर शुक्ला ने भी हाथ आजमाया। उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई से हवाई जहाज से छलांग लगाई। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वे जोखिम के साथ ही रोमांच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
आइएएस ऑफिसर शिवशेखर शुक्ला स्काई डायविंग का परीक्षण कर रहे थे। मप्र पर्यटन बोर्ड प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू कर रहा है। प्रदेश में पहली बार स्काई डायविंग (@jumpwithskyhigh) शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में यह खेल भोपाल और उज्जैन में होगा। इसी सिलसिले में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव (principal secretary, tourism and culture Sheo Shekhar Shukla) शिवशेखर शुक्ला ने सुरक्षा और कंपनी के मापदंडों को बारीकी से परखा। उन्होंने इस जोखिम और रोमांच का अनुभव लिया। वे हरियाणा में स्काई डायविंग को समझने और कई सवालों के जवाब लेने गए थे। उन्होंने आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई से मौत से सामना किया और छलांग लगाकर इसके रोमांच को परखा।
ऐसा रहा अनुभव
शिवशेखर शुक्ला बताते हैं कि इतनी ऊंचाई पर पहुंचते ही एक बार तो ऐसा लगा कि पायलट ही कह दे कि मौसम खराब है और आज जंप नहीं कराई जा सकेगी। लेकिन, इससे जुड़ी टीम ने इतना मोटिवेट किया और उत्साह भर दिया कि आप सारा डर भूलकर जमीन की ओर झलांग लगा देते हैं।
मध्यप्रदेश में लीजिए Skydiving का लुत्फ, ऐसे करें बुकिंग
मध्य प्रदेश के भोपाल में 1-2 मार्च और उज्जैन में 3 से 6 मार्च को स्काई डाइविंग होने जा रही है। इच्छुक व्यक्ति booking.skyhighindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा 9818890885 मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट और उज्जैन में एयरस्ट्रिप के पास केम्प लगाया जाएगा। स्काई डाइविंग का शुल्क 31 हजार 270 रुपए है। पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ले जाकर डायविंग कराई जाएगी। इसके लिए समय सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। स्काई डाइविंग के शौकीन 18 वर्ष से अधिक उम्र के एडवेंचर लवर्स के लिए डॉक्टर द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आवश्यक हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। पहले इस रोमांच के लिए विदेश जाना पड़ता था। अब हरियाणा के नारनोल में यह सुविधा उपलब्ध है।
Updated on:
16 Feb 2022 06:06 pm
Published on:
16 Feb 2022 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
