24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public Holiday: 2 बड़े कारणों से सरकार ने 13 और 15 नवंबर को घोषित की छुट्टी

Public Holiday: एमपी में 13 और 15 तारीख को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कारण जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें......

2 min read
Google source verification
Public Holiday

Public Holiday

Public Holiday:मध्यप्रदेश में बीते महीने से सरकारी कर्मचारियों को खूब छुट्टियां मिल रही हैं। अब आगे भी छुट्टियां घोषित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 2 बड़े कारणों से ये छुट्टियां घोषित की हैं। 13 नवंबर और 15 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित हुआ है। इस दौरान स्कूल, ऑफिस, सरकारी दफ्तर, बैंकों की छुट्टियां रहेगी।

ये हैं छुट्टी के 2 बड़े कारण

13 नवंबर को मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसी के चलते दोनों ही जगहों पर अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 15 नवंबर को पूरे लगभग पूरे प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के चलते अवकाश घोषित है। इस हिसाब से लोगों को फिर से 2 दिन की छुट्टी मिल रही है।

Public Holiday: सरकार ने घोषित की कल की छुट्टी, बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल-कॉलेज

कब-कब रहेगा अवकाश

13 नवंबर- बुधनी और विजयपुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिस वजह से 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टियां सिर्फ इन्हीं विधानसभाओं के लिए रहेंगी।

15 नवंबर- 15 नवंबर की छुट्टी मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर के अनुसार है। जो कि सामान्य प्रशासन विभाग जारी किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मध्यप्रदेश के सभी शहरों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

वहीं, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती भी है। गुरूनानक देव सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक थे। गुरुनानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

17 नवंबर को रहेगी छुट्टी

17 नवंबर को रविवार है और इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहती है। प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और ज्यादातर दफ्तर बंद रहते हैं।