19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah – 29 को फिर भोपाल आएंगे अमित शाह, गृहमंत्री की 30 को इंदौर में होगी जनसभा

Amit Shah केंद्रीय गृहमंत्री मप्र में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। दो दिन के दौरे के बाद गुरुवार को दिल्ली लौट गृहमंत्री एक बार फिर दो दिन के लिए एमपी आएंगे। वे 29 जुलाई को भोपाल आएंगे और इसके बाद दूसरे दिन इंदौर में उनकी जनसभा आयोजित की गई है।

2 min read
Google source verification
am_indore.png

केंद्रीय गृहमंत्री मप्र में सबसे ज्यादा सक्रिय

Amit Shah एमपी में बीजेपी मिशन 2023 के लिए कमर कस चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री मप्र में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। दो दिन के दौरे के बाद गुरुवार को दिल्ली लौट गृहमंत्री एक बार फिर दो दिन के लिए एमपी आएंगे। वे 29 जुलाई को भोपाल आएंगे और इसके बाद दूसरे दिन इंदौर में उनकी जनसभा आयोजित की गई है।

एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ चुका है। इसी के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां जबर्दस्त रूप से सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने भोपाल आकर मप्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। 15 दिनों में भोपाल में ये उनकी दूसरी बैठक थी। बैठक के बाद रात को वे यहीं रुके और गुरुवार सुबह दिल्ली लौटे।

इसके महज दो दिन बाद शाह फिर एमपी आ रहे हैं और इस बार भी वे यहां दो दिन रुकेंगे। अमित शाह 29 जुलाई को भोपाल आएंगे और यहां से इंदौर जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वे 29 को रात में भोपाल आएंगे। वे यहां चुनिंदा नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे। इसके बाद वे मीडिया से भी बात कर सकते हैं।

भोपाल की बैठक के बाद अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर रवाना होंगे।
इंदौर में वे बूथ सम्मेलन में भाग लेंगे। वे परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे। यहां निर्माणाधीन परशुराम लोक को देखेंगे। यहां से अमित शाह वापस इंदौर लौटेंगे।

इंदौर में अमित शाह बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन विधानसभा क्रमांक 2 में होगा। वे संभागीय बैठक में भी शामिल होंगे। यहां वे मैनेजमेंट के गुर सिखाएंगे। इंदौर नगर और जिले के कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम में शामिल होंगे। संभाग की 28 विधानसभाओं के बूथ संयोजक और अन्य नेता कार्यकर्ता अमित शाह के कार्यक्रम में आएंगे। यहां उनकी जनसभा में हर विधानसभा क्षेत्र से 5—5 हजार की भीड जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। उनके उज्जैन जाने की भी बात कही जा रही है लेकिन वहां का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है।

Anju Rafail पाकिस्तानी ISI की एजेंट बन चुकी थी अंजू रफाइल! पिता गयाप्रसाद भी कठघरे में