19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के होते है गजब के फायदे, कब्ज और पेट दर्द को करता है दूर

जानिए क्या होते हैं लहसुन खाने के फायदे....

3 min read
Google source verification
209580-combo.jpg

lahsun khane ke fayde

भोपाल। लहसुन खाने के अनेक फायदे है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। भोपाल शहर की डाइटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव ठंड के मौसम में अगर रोज लहसुन की एक कली का सेवन करें तो इससे उन्हें बहुत सारे अनोखे फायदे मिल सकते हैं जिसका वो अंदाजा भी नहीं लगा सकते। तो आईये जानते हैं की कौन से हैं वो चमत्कारिक फायदे जो लहसुन खाने से हो सकते हैं....

1- लहसुन के सेवन से बहुत सारे बीमारियों से भी निजात मिलता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व एलिसिन और सेलेनियम दो ऐसे तत्व है जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में नुट्रिएंट्स प्रदान करते हैं जिससे से हेल्थ से जुडी सभी समस्याओं का निजात आसानी से हो जाता है। अगर कोई भी पुरुष रोज सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की एक कली का भी सेवन कर लें तो उन्हें कभी भी स्वास्थ संबंधी कोई भी समस्या नहीं हो सकती है।

2- पुरुष अगर रोज सुबह खालीपेट लहसुन की एक कली खाते हैं तो इससे कई बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। दरअसल लहसुन में एलिसिन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाने में मदद करते हैं। लहसुन में सेलेनियम होता है। जब यह बॉडी में जाता है तो इससे पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे सांस और मुंह की बदबू दूर होती है।

3- लहसुन में मौजूद प्रोटीन से बॉडी टोंड होती है। लहसुन में कार्बोहाइड्रेट्स होत हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

4- लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं।

5- भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर लहसुन को पीसकर दांतों पर रख लें, इससे तुंरत आराम मिलेगा। लहसुन के एंटी - बैक्‍टीरियल तत्‍व दांतों के दर्द को दूर करते हैं। दांत में दर्द के लिए लहसुन को कच्‍चा भी पीसा जा सकता है।

6- लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्‍ट्रेट और ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।