18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ डॉग नहीं, गिलहरी, चमगादड़ बाइट से लेकर घर की किचन तक पहुंचा रेबीज

Rabies Alert in MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉग बाइट के सबसे ज्यादा मामले, लेकिन अब बिल्ली, गीदड़, चमगादड़, खरगोश, गिलहरी के काटने का मामले भी बढ़े, इन जानवरों के काटने से इतर घर की किचन में भी रेबीज का नया खतरा, तेजी से बढ़ रहे केस...

less than 1 minute read
Google source verification
Rabies Alert in MP

Rabies Alert in MP(image source: social media)

Rabies Alert in MP: शहर में आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेपी अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2025 से 22 जुलाई 2025 तक सात हजार से अधिक लोग जानवरों के काटने का शिकार हुए हैं। इसमें डॉग बाइट के मामले सबसे ज्यादा है। इनमें से 6000 पुरुष और 1442 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, बिल्ली द्वारा काटे जाने के 442, बंदर के 69, और चूहे के 81 मामले भी सामने आए हैं।

अब गिलहरी, खरगोश, चमगादड़ भी काट रहे, बढ़ रहे मामले

हैरानी की बात यह है कि गिलहरी, खरगोश, गाय, गीदड़, चमगादड़ और यहां तक कि इंसानों और बच्चों के काटने के भी केस दर्ज हुए हैं। रेबीज का खतरा सिर्फ काटने तक सीमित नहीं है। रेबीज युक्त बकरी और गाय का दूध पीने से 19 मरीजों को संक्रमण हुआ, जबकि रेबीज संक्रमित गाय के संपर्क में आने से भी 2 केस दर्ज हुए हैं। चमगादड़ के काटने के 3 मामले भी सामने आए हैं।

ये मामले कर देंगे हैरान

  • बंदर काटने के 69 केस (41 पुरुष, 28 महिलाएं)
  • चूहे काटने के 81 केस (46 पुरुष, 35 महिलाएं)
  • गिलहरी, खरगोश, गाय, गीदड़, इंसान और बच्चों के काटने के भी मामले
  • रेबीज युक्त दूध (गाय/बकरी) के सेवन से 19 मरीज प्रभावित

दूध से संक्रमित होने वाले मामले भी आए

रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। किसी भी जानवर के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है। खासकर दूध से संक्रमित होने वाले मामले नए खतरे के रूप में सामने आए हैं।

डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल