7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में भक्तों पर भड़की राधे मां, शिवराज सिंह चौहान के भी घर गईं

भक्तों पर क्यों भड़कीं राधे मां

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 06, 2019

radhe maa


भोपाल. विवादित धर्म गुरु राधे मां अपनी हरकतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। भोपाल में जब वो मीडिया से बात कर रही थीं, तब उनके भक्त नारेबाजी करने लगे। इस पर मां भड़क गईं। उसके बाद राधे मां ने उसे कहा कि मैंने तुम्हें जन्म दिया है, तुमने मुझे।

दरअसल, बुधवार को विवादित धार्मिक गुरु राधे मां भोपाल आईं थीं। इस दौरान वो भक्तों पर तो भड़की ही साथ में कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखीं। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें मेरी कोई रुचि नहीं है। लेकिन सतों की सियासत वाले सवाल पर राधे मां खामोश हो गईं। साथ भोपाल के लोगों को राधे मां ने यह संदेश दिया कि वह अपने माता-पिता से प्रेम करें।

शिवराज सिंह के यहां पहुंची राधे मां
भोपाल पहुंचने के बाद राधे मां पूर्व सीएम शिवराज सिंह के गईं। वहां राधे मां उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरन दुख की घड़ी में उनके परिजनों को सांत्वना दीं। साथ ही शिवराज सिंह के पिता की तस्वीर पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, जब राधे मां लोगों से बात कर रहीं थीं कि बगल में शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह खड़ीं थीं।

भोपाल में भी हुई थी शिकायत
वहीं, राधे मां के ऊपर भोपाल के कमला नगर थाने में एक शिकायत भी दर्ज है। एक अधिवक्ता ने 2015 में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता आरके पांडे ने कहा था कि मुंबई की राधे मां ने खुद को मां के रूप में प्रचारित कर लोगों की भावनाओं से खेला है। राधे मां ने हिंदू धर्म की गरिमा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है।


गौरतलब है कि राधे मां के खिलाफ देश में कई जगहों पर मामले दर्ज हैं। साथ ही राधे मां अजीबोगरीब हरकर की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कभी भक्तों की गोद में चढ़ जाती हैं तो कभी झूमने लगती हैं।