5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश हज कमेटी के नए अध्यक्ष बने रफत वारसी, निर्विरोध हुआ चयन

राज्य हज कमेटी के नए अध्यक्ष बने रफत वारसी।

2 min read
Google source verification
News

मध्यप्रदेश हज कमेटी के नए अध्यक्ष बने रफत वारसी, निर्विरोध हुआ चयन

भोपाल. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी को नया अध्यक्ष मिल गया है। रफत वारसी को हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। खास बात ये है कि, रफत वारसी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मध्य प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष होने के साथ साथ रफत वारसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। आपको बता दें कि, लंबे समय से राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष पद खाली पड़ा था, जिसकी जिम्मेदारी अब रफत वारसी संभालेंगे।


मंगलवार को राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर स्थित हज हाउस में तीन घंटे तक चली प्रक्रिया के बाद हज कमेटी के अध्यक्ष का नाम फाइनल हुआ है। कमेटी में शामिल किए गए 12 सदस्यों में भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक विधायक आरिफ मसूद भी शामिल हुए। आरिफ मसूद ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे दावेदारी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में लड्डू का प्रसाद हुआ महंगा, जानें नई कीमत


समिति में शामिल हैं ये सदस्य

मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी में 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद, इरशाद मेव रतलाम, बिलाल अली छतरपुर, इरफान खान ग्वालियर, काजी फुरकान भिंड, हैदर अली महूवाला इंदौर, मेहमूद खान कटनी, आमिर बक्श भोपाल, रफत वारसी श्योपुर, रोजेना कुरैशी जबलपुर, जम्मू बेग सिंगरौली और शबाना अंजुम सीहोर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चों ने शिवराज को बताया प्रधानमंत्री, जवाब सुन ठहाके लगाने लगे सीएम, अफसर बोले- बाद में बनेंगे, वीडियो वायरल

डॉ. नीलेश देसाई थे चुनाव अधिकारी

सभी सदस्यों की मौजूदगी में मंगलवार को चुनाव कराया जाना था। हालांकि, सर्वसम्मति से रफत वारसी के नाम पर मुहर लगी। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने उप संचालक डॉ. नीलेश देसाई को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो