14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी और PM मोदी आने वाले हैं, जानिए क्यों खास है दोनों दिग्गजों का यह दौरा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की यह पहली भोपाल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 12, 2018

rahul gandhi and pm modi


भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की यह पहली भोपाल यात्रा है। राहुल के दौरे को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय समेत सुरक्षा व्यवस्था ने तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया के मुताबिक राहुल यहां से संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के लिए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश का ही चयन किया है। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस आलाकमान का फोकस अब मध्यप्रदेश पर है।

मोदी भी इसी माह मध्यप्रदेश दौरे पर
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय पंचायत में शामिल होने पहुंचेंगे। यह पंचायत 23-24 अप्रैल को होगी। जबलपुर में भी प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियां व्यवस्था का रिव्यू कर रही हैं। पंचायत में देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए पूरे शहर में 5 हजार से अधिक कमरे बुक किए गए हैं, जिनमें सर्किट हाउस, होटल से लेकर सरकारी निजी गेस्ट हाउस शामिल है।

पूरे मध्यप्रदेश में आज भाजपा उपवास पर
इधर मध्यप्रदेश में गुरुवार के दिन भाजपा कार्यकर्ता भी उपवास पर हैं। कांग्रेस और विपक्षी दलों के लगातार संसद नहीं चलने देे के विरोध में देशभर में यह उपवास कार्यक्रम रखा गया है। इंदौर में भी सामूहिक उपवास सत्याग्रह किया जा रहा है, जिसमें दो केंद्रीय मंत्री भी मौजूद।

-भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहले ही देशभर में अनशन करने की घोषणा कर दी थी।
-इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उपवास में शामिल होने की घोषणा से आंदोलन का महत्व बढ़ गया।
-भाजपा गांधीवादी सिद्धांतों से कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी में है।
-मध्यप्रदेश के इंदौर में केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत और रामदास आठवले के नेतृत्व में विधायक, पार्षद और कई कार्यकर्ता उपवास कर रहे हैं।