27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा के बीच में ‘गुजरात यात्रा’ भी कर सकते हैं राहुल गांधी

rahul gandhi bharat jodo yatra route- नलखेड़ा के साथ ही राहुल गांधी को गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाने की तैयारी...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 14, 2022

rahul.png

भोपाल। राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा मप्र में 20 नवंबर को बुरहानपुर जिले से प्रवेश करेगी। यात्रा प्रदेश में 13 दिन रहेगी। अब इसे एक दिन बढ़ाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव राहुल गांधी को भेज दिया गया है। अंतिम निर्णय होना बाकी है। उधर, सूत्रों के अनुसार यात्रा के बीच में राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) में प्रचार के लिए जा सकते हैं। बताया जाता है कि गुजरात कांग्रेस की ओर से राहुल की सभा के लिए लगातार मांग की जा रही है। वहीं कांग्रेस के कुछ नेता राहुल गांधी को नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर भी दर्शन करवाने का प्लान बना रहे हैं।

21 नवंबर को विश्राम

यात्रा के मप्र आने की घड़ी करीब आने के साथ ही कांग्रेसियों में उत्साह भी बढ़ रहा है। राहुल के मध्यप्रदेश की सीमा पर जोरदार स्वागत की तैयारी है। स्वागत महाराष्ट्र की सीमा (maharashtra border) से सटे गांव करोली में राहुल का भव्य स्वागत होगा। यहां पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। 21 को विश्राम का दिन होगा। 22 से यात्रा फिर शुरू होगी।

यह रहेगी चुनौती

बताया जाता है कि यात्रा का कुछ मार्ग खराब है। सुसनेर के पास कुछ रास्ता खराब है, इसलिए यात्रा को ज्यादा समय लग सकता है। एक कारण मौसम में सर्दी का बढ़ना भी है। दिन छोटे होंगे, इसलिए यात्रा सुबह कुछ देर से शुरू होगी। शाम को भी जल्द विश्राम दिया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम पर राहुल की अंतिम मुहर लगना बाकी है।

भाजपाई भी जुड़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि यात्रा को जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा को देश का तिरंगा उठाने में पेट में दर्द क्यों होता है। भाजपा वाले और बाकी लोग भी यात्रा में जुड़ें। मीडिया से चर्चा में नाथ ने कहा, विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को इसलिए प्रभारी बनाया क्योंकि यात्रा उनके क्षेत्र से गुजर रही है। शेरा, उनका परिवार पूरी तरह कांग्रेसी है।

यह भी पढ़ेंः

क्या बगलामुखी के दर्शन करने भी जाएंगे राहुल गांधी, यह है कांग्रेस नेताओं का प्लान

नलखेड़ा जाने की भी तैयारी

इधर, राहुल गांधी की यात्रा के विश्राम करने के दौरान उन्हें नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर भी ले जाने की तैयारी की जा रही है। कुछ कांग्रेस नेताओं ने सत्ता की देवी के दर्शन करने के लिए ले जाने का प्लान राहुल गांधी को सौंपा है। माना जा रहा है कि यात्रा के उज्जैन पड़ाव के दौरान नलखेड़ा भी जा सकते हैं। हालांकि नलखेड़ा उन्हें कार से ले जाया जा सकता है। क्योंकि राहुल गांधी की यात्रा 11 बजे से शाम 4 बजे तक विश्राम करती है। इसी दौरान वाहनों से दर्शन करके वापस लौटा जा सकता है।