24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का बड़ा चैलेंज, कहा- ‘दम है तो India-US डील रद्द करके दिखाइए…’

Rahul Gandhi: भोपाल दौरे पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दम है तो आप इंडिया और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए।

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

Rahul Gandhi: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने किसान महाचौपाल का आयोजन किया था। इस दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा और कहा कि दम है तो आप इंडिया और यूएस डील खत्म करके दिखाइए।

हमारे किसानों को मोदी ने खत्म कर दिया

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने किसानों को खत्म किया। हमारा डेटा दिया। टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को खत्म किया। अब कहते हैं हम बांग्लादेश की मदद करेंगे। टेक्स्टाइल में जीरो परसेंट टैक्स लगाएंगे। हमारा मंत्री कहता है कि हिंदुस्तान अमरीका से कपास खरीदेगा तो टैक्स जीरो। ट्रंप कहता है कि हर साल हिंदुस्तान को नौ लाख करोड़ रुपए का माल अमरीका से खरीदना पड़ेगा। पांच साल के लिए। बात समझिए। ऐसे में हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा?

'दबाव में हैं मोदी…'

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने दबाव में सब दे दिया। मैं पूछता हूं आपने लिया क्या? मुझे एक चीज बता दो। कुछ नहीं लिया। पहले से ज्यादा टैक्स हम देंगे। हमारा पहले कम था। हम कोई इंपोर्ट की गारंटी नहीं दी। मैं लिखकर दे सकता हूं, अगर मोदी पर दबाव और धमकी नहीं होती तो वे ऐसा नहीं करते।

कांग्रेस के बब्बर शेरों को डरने की जरूरत नहीं

आगे नेता प्रतिपक्ष कहा - ये जो बेचा है अपनी छवि और राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए किया। लेकिन वे बच नहीं सकते। उनको कोई बचा नहीं सकता। मैं कांग्रेस के बब्बर शेरों से कहता हूं, आप किसी से डर नहीं सकते। आपने इंडस्ट्री बनाई, मोदी ने खत्म किया। आपको डरने की जरूरत नहीं है।

डील नहीं…दिल में तीर है

लोक सभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा - मोदी ने देश को बेच दिया। ये बात बीजेपी और आरएसएस के सारे कार्यकर्ता के मन में है। वो जानते हैं कि नरेंद्र मोदी को दो ग्रिप से चोक कर दिया गया है। उनकी आंखों में देखिए आपको दिखेगा कि नरेंद्र मोदी को फंसा दिया गया है। उन्होंने ये डील की है। ये डील नहीं है, इनके दिल में तीर है।

दम है तो आप इंडिया और यूएस डील रद्द करके दिखाएं

राहुल गांधी ने निशाना ने पीएम मोदी को चैलेंज करते हुए कहा कि अमरीका में एक और चीज हुई। वहां के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रंप टैरिफ को रद्द करेंगे और रद्द कर दिया। बाकी देशों ने भी कर दिया, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को। दम है तो आप इंडिया और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए। ये नहीं कर सकते हैं क्योंकि अडाणी का केस है। एपस्टीन की धमकी है।

सबसे ज्यादा डाटा हिंदुस्तान के पास

आगे राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ किसानों को नहीं, 21वीं सदी में सबसे जरूरी चीज डेटा है। जिसके पास डेटा है, वो जीतेगा, जिसके पास डेटा नहीं है वो खत्म हो जाएगा। दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान के पास है। दूसरे नंबर पर चाइना है। हिंदुस्तान के डेटा के बिना चाइना का मुकाबला अमरीका नहीं कर सकता है। इस डील में छोटी सी स्क्रिप्ट में मोदी ने पूरा डेटा अमरीका के हवाले कर दिया।