
Rahul Gandhi MP Visit
Rahul Gandhi MP Visit: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) जून के पहले सप्ताह में भोपाल आएंगे। वे पार्टी के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी की ओर से मध्यप्रदेश कांग्रेस को सहमति दे दी गई है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं है। असल में मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व भी जड़ें मजबूत करने में जुट गया है।
कांग्रेस पार्टी(MP Congress) को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए एआइसीसी से 50 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें विभिन्न राज्यों के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री शामिल हैं। अभियान के दौरान कांग्रेस के सभी ऑब्जर्वर और को-ऑब्जर्वर आवंटित जिले में जाकर पता लगाएंगे कि कांग्रेस किस विधानसभा में कितनी मजबूत है।
बता दें कि, इस दौरान पार्टी के साथ जुडे़ पुराने कांग्रेसियों की सूची भी तैयार होगी। ऐसे नेताओं की सूची भी तैयार होगी जो कांग्रेस में रहकर कथित तौर पर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
Updated on:
28 May 2025 03:17 pm
Published on:
28 May 2025 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
