23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे कर्मचारियों के लिए नया आदेश, 15 अगस्त को सभी को सेल्फी भेजना जरूरी

रेलवे कर्मचारियों को दिए गए आदेश .....

2 min read
Google source verification
photo1660207064.jpeg

Railway employees

भोपाल। हर घर तिरंगा लहराने की योजना का पालन करना रेलवे कर्मचारी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। भोपाल रेल मंडल कार्मिक विभाग के अधिकारी अजय कुमार दीक्षित ने मंडल के 15000 से ज्यादा कर्मचारियों के लिए लिखित आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में साफ किया गया है कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के दिन 15 अगस्त को अपने घर पर झंडा फहराना है। इस झंडे की तस्वीर लेकर हर घर तिरंगा.कॉम नामक वेबसाइट पर जाकर अपनी सेल्फी अपलोड करना है। रेलवे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्रवाई अनिवार्य रूप से पालन करें।

शिवराज बोले- संकल्प लें भोपाल के हर घर पर लहराएं तिरंगा

सिर पर तिरंगा साफा बांधे हाथों में तिरंगा लहराते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग भोपाल की सड़कों पर निकले। शिवराज पूरे समय तिरंगा लहराते रहे। राष्ट्रभक्ति के गीत की गूंज के साथ जब शिवराज निकले तो साथ में सैकड़ों लोग चले। सभी तिरंगा लहराते और देशभक्ति के गीत गुनगुनाते चल रहे थे। नजारा ऐसा रहा कि पूरी सड़क तिरंगामय नजर आई। जिगह-जगह सीएम के स्वागत की व्यवस्था भी की गई थी।

पूरा देश भारत माता की जय बोल रहा है...

शौर्य स्मारक पर सीएम शिवराज ने कहा कि आज पूरा देश भारत माता की जय बोल रहा है। इस देश के लिए हम हैं। हम जियेंगे तो तुम्हारे लिए और यदि कभी मरना पड़ा तो मरेेंगे भी तुम्हारे लिए। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है। हमारे क्रांतिकारी इसे हाथ में लेकर आगे बढ़ते थे, सीने पर गोली खाते थे। उन्हें याद करिए। अब हर घर तिरंगा फहराएगा। कह दो कि मैंने तिरंगा लिया आपने लिया कि नहीं। संकल्प करिए कि भोपाल के हर घर में तिरंगा लहराएगा। पूरे प्रदेश और देश के हर घर पर तिरंगा लहराएगा।

वीडी बोले- गर्व से तिरंगा फहराओ...

शौर्य स्मारक पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज पूरा भोपाल, प्रदेश और देश तिरंगामय हो गया है। जिनके जरिए आजादी मिली, उनको याद करने का समय है। आजादी के लिए कितने ही क्रांतिकारी शहीद हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में उन शहीदों को याद करो। हर घर पर गर्व से तिरंगा फहराओ।