5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल से गुजरने वाली इन ट्रेनों में मिलेगा ‘विकल्प’, सीट होगी कन्फर्म

रेलवे की विकल्प स्कीम से अब वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन में खाली सीट की उपलब्धता के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arvind Khare

•

Updated: 26 Apr 2016, 8:54 AM IST

train

train

भोपाल।
ट्रेन में कंफर्म सीट न मिलने पर वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट दिलाने वाली विकल्प योजना का विस्तार किया जा रहा है। दो रूटों पर प्रयोग कामयाब होने के बाद रेलवे ने अपने वैकल्पिक ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (एटीएएस) के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इस योजना का लाभ दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-जम्मू रूट के अलावा दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-बंेगलूरू और दिल्ली-सिकंदराबाद रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। नए रूट शामिल होने के बाद अब भोपाल मंडल से गुुजरने वाली तमाम ट्रेनों में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है।


ऑन रूट स्टेशन के टिकट पर भी मिलेगा लाभ

रेलवे की विकल्प स्कीम से अब वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन में खाली सीट की उपलब्धता के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें अब सीट की उपलब्धता के अनुसार दूसरी ट्रेन में कंफर्म बर्थ खुद मिल जाएगी। इस सुविधा का लाभ न केवल दिल्ली से चेन्नई या मुंबई जाने वाले यात्रियों को ही मिलेगा, बल्कि इस रूट में पडऩे वाले अन्य स्टेशन के यात्रियों को भी मिलेगा।


अभी सिर्फ ई-टिकट पर मिलेगी विकल्प सुविधा

हालांकि इस सुविधा का लाभ राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, सुविधा व वैसी ट्रेन जिसमें ट्रेन किराए में ही कैटरिंग सुविधा है, उसके यात्रियों को नहीं मिलेगा। रेलवे ने साफ किया है कि इस सुविधा का लाभ मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन के यात्रियों को ही मिलेगा। इस सुविधा का लाभ अभी ऑन लाइन टिकट बुक कराने वालों को ही मिलेगा। रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस योजना का लाभ बुकिंग टिकट वालों को भी मिलेगा।