17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 40 जिलों में 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर जबर्दस्त आंधी के साथ बरसा पानी

Rain Alert- मध्यप्रदेश में बुधवार को कई जगहों पर आंधी चली और पानी गिरा।

2 min read
Google source verification
Rain alert for 2 days in 40 districts of MP

Rain alert for 2 days in 40 districts of MP

Rain Alert- मध्यप्रदेश में बुधवार को कई जगहों पर आंधी चली और पानी गिरा। इंदौर में तेज आंधी चली जिससे पेड़ गिरे। आंधी के कारण यहां मुंबई से आया इंडिगो का विमान लैंड नहीं कर पाई जिसपर उसे भोपाल में उतारा गया। इंदौर में ही तेज हवा से मंच गिर जाने से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बच गए। राजधानी भोपाल में भी शाम को आंधी चली। देवास में आंधी से पेड़ और होर्डिंग्स गिरे। प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में बारिश के समाचार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में 2 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंदसौर जिले में शामगढ़ और सीतामऊ में जमकर बारिश हुई। रूपनी चौपाटी पर ओले भी गिरे। रतलाम के आलोट में आंधी चली जिससे पेड़ उखड़ गए। यहां बारिश भी हुई जबकि शाजापुर में भी आंधी के साथ हल्की बरसात हुई। सीहोर जिले के आष्टा में भी आंधी चली और बारिश हुई। आगर समेत कई अन्य जिलों में भी पानी गिरा।

यह भी पढ़े :तीन राज्यों को तोड़कर बनाएंगे 21 जिलों का नया प्रदेश! बुलाई महापंचायत

यह भी पढ़े : 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी! संचालक ने जारी किया सख्त आदेश, मचा हड़कंप

कई जिलों में रात में बारिश का अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में रात में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगर, देवास, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, राजगढ़, खंडवा, हरदा, सीहोर, शाजापुर जिलों में रात में हल्की बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

2 और 3 मई को 40 जिलों में गिर सकता है पानी

राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवातीय परिसंचरण और टर्फ की सक्रियता के कारण पिछले 2-3 दिन से पानी गिर रहा है। 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका कम से कम दो दिनों तक प्रभाव रहेगा। इससे 2 और 3 मई को अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान प्रदेश के करीब 40 जिलों में बरसात हो सकती है।