26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश थमते ही बढ़ने लगी तपिश, इन जिलों में 30 के पार हुआ पारा, मार्च में फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया। जबकि, 02 मार्च से एक बार फिर कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

बारिश थमते ही बढ़ने लगी तपिश (Photo Source- Patrika

MP Weather Update : हालही में मध्य प्रदेश में लगातार आंधी, बारिश और ओलों की मार झेलने के बाद अब मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है। बादलों की विदाई के साथ धूप के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया। यानी मौसम साफ होते ही दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, निमाड़ अंचल के खरगोन और खंडवा में तापमान 34 डिग्री के पार जाने से ये क्षेत्र प्रदेश में सबसे कर्म रहा। उज्जैन में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा कई जिलों में पारा 30 से 32 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।

इस साल फरवरी में मौसम के असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिले। महीना शुरु होते ही दो बार ओले और बारिश हुई, जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद 18 फरवरी से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो 19, 20 और 21 फरवरी तक जारी रहा। 23-24 फरवरी को चौथी बार आंधी-बारिश और ओले गिरे, जिसने फिर फसलों को प्रभावित किया। फिलहाल, सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों की फसलों का सर्वे करा रही है।

बढ़ रहा तापमान

दिन के साथ रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि कुछ जगहों पर ठंड मेहसू की जा रही है। इनमें मुख्य रूप से कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में 13.8, इंदौर में 14.2, ग्वालियर में 14.8, उज्जैन में 16.5 और जबलपुर में 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में रात का तापमान 18.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम!

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय के इलाकों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 2 मार्च से मध्य प्रदेश में दिखाई दे सकता है। इसी के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, तब तक प्रदेश में मौसम साफ और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।