
किशोर कुमार सम्मान- 23 से नवाजे जाएंगे फिल्मकार राजकुमार हिरानी।
Rajkumar Hirani: एमपी सरकार का पाशर्व गायक किशोर कुमार सम्मान-23 फिल्मकार राजकुमार हिरानी को दिया जाएगा। खंडवा में 13 अक्टूबर को समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हिरानी ने फिल्मों से सामाजिक मुद्दों को उजागर कर 3-इडियट्स, पीके, डंकी जैसी फिल्में बनाई हैं।
बता दें कि गायकी के सम्राट किशोर कुमार की 13 अक्टूबर को 37वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर राजकुमार हिरानी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भोपाल का संस्कृति विभाग हिरानी को यह पुरस्कार देगा। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में किशोर नाइट कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गायक नीरज श्रीधर और उनकी टीम किशोर कुमार को विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे।
बता दें कि इससे पहले किशोर कुमार सम्मान अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा, वहीदा रहमान जैसे मशहूर सेलिब्रिटी को दिया जा चुका है।
Updated on:
07 Oct 2024 07:59 am
Published on:
07 Oct 2024 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
