
राज्यसभा चुनाव की कश्मकश के बीच प्रदेश कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मध्यप्रदेश कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस ने सोनिया से आग्रह किया है। पत्र भी लिखा। सोनिया का नाम सामने आने से रेस में शामिल नेता पीछे हो गए हैं। मप्र में राज्यसभा की 5 सीटें रिक्त हो रही हैं। 4 भाजपा और 1 कांग्रेस के खाते में आएगी। कांग्रेस की सीट के लिए नेताओं की लॉबिंग शुरू हो गई है। दिल्ली दौड़ भी जारी है। इस बीच बीच प्रदेश कांग्रेस ने सोनिया से मप्र से चुनाव लडऩे का आग्रह किया है। पार्टी के ज्यादातर नेता सोनिया को भेजे प्रस्ताव से सहमत हैं। अब उनके फैसले की प्रतीक्षा की जा रही है।
नाथ ने रात्रिभोज में पार्टी विधायकों को बुलाया
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने 13 फरवरी को भोज पर पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि कमलनाथ राज्यसभा जाना चाहते हैं। वे दो दिन पहले दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले थे। सूत्र बताते हैं, इस दौरान राज्यसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।
'पार्टी ने सोनिया गांधी से किया आग्रह'
पार्टी ने मप्र से राज्यसभा चुनाव लडऩे का आग्रह किया है। वे स्वीकार कर लें तो खुशी होगी।
पार्टी का निर्णय है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत सभी नेताओं की सहमति है।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
12 Feb 2024 08:14 am
Published on:
12 Feb 2024 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
