28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Yatra – कमलनाथ के बाद एमपी में कांग्रेस “राम आसरे”, अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन भी करेंगे पटवारी

Ram Yatra in MP अपनी चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कांग्रेस राम का सहारा ले रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी।

2 min read
Google source verification
mpcongress.png

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी

मध्यप्रदेश में अपनी चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कांग्रेस राम का सहारा ले रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। इतना ही नहीं, कांग्रेसी रामलला के दर्शन करने अयोध्या भी जाएंगे। कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बाद प्रदेश कांग्रेस ने ये अहम फैसले लिए हैं। इधर भाजपा ने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें—CM Mohan Yadav son marriage - खूबसूरती पर फिदा हुआ बेटा, जानिए सीएम यादव को बहू की किस खासियत ने किया प्रभावित

लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर बढ़ चली है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने मप्र में राम यात्रा Ram Yatra in MP निकालने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को कहा, यात्रा के जरिए केंद्र और राज्य सरकार को वादे पूरा करने को कहा जाएगा। याद दिलाया जाएगा कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्या-क्या वादे किए थे।

पटवारी से जब पूछा गया कि यात्रा कब से शुरू होगी तो उन्होंने कहा कि समय तय किया जाना बाकी है। एक अन्य सवाल पर कहा कि सही वक्त पर हम अयोध्या भी जाएंगे। मालूम हो अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए थे। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस की घेराबंदी भी की थी।

यह भी पढ़ें—MP Minister - मंत्री के साथ गजब हादसा- कुएं में गिर गए और आधा घंटे तक पड़े रहे...

वीडी ने पूछा- सोनिया, राहुल की सहमति मिल गई क्या?
उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने पटवारी से कहा कि पहले दिग्विजय सिंह, सोनिया और राहुल गांधी से तो पूछ लें, क्या उन्होंने राम यात्रा Congress Ram Yatra के लिए सहमति दे दी है। जीतू पटवारी Jitu Patwari को पता कर लेना चाहिए कि उनकी पार्टी की नीतियां क्या हैं, पार्टी चाहती क्या है, तब आगे बढ़ें।

भाजपा ने लगाया दोहरे चरित्र का आरोप
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस MP Congress के दोहरे चरित्र को देश-प्रदेश की जनता जानती है। जो नए लोग पार्टी में आए हैं, उन्हें तो दोहरा चरित्र नहीं रखना चाहिए। श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा किसी दल का काम या पॉलीटिकल आयोजन नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने आमंत्रण को ठुकरा दिया।

यह भी पढ़ें—CM Mohan Yadav Son Wedding राजस्थान के भव्य रिजॉर्ट में होगी बेटे की शादी, जानिए सीएम यादव कहां से लाए बहू

Story Loader