11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News- आशियाना बिल्डर्स का डायरेक्टर फरार, जॉब के नाम पर रेप केस दर्ज होने की भनक लगते ही भागा

Ashiana Builders - पीडि़ता का आरोप शादी का झांसा देकर शोषण, तीन बार गर्भपात कराया आशियाना बिल्डर्स के डायरेक्टर ने जॉब के बहाने युवती से किया रेप, मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
Raman Boolchandani of Bhopal's Ashiana Builders Entangled in Rape Case

Raman Boolchandani of Bhopal's Ashiana Builders Entangled in Rape Case

Ashiana Builders- राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध आशियाना बिल्डर्स Ashiana Builders के मालिक अशोक बूलचंदानी के बेटे रमन बूलचंदानी के खिलाफ एमपी नगर थाना में शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इसकी भनक लगते ही रमन फरार हो गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धमकाकर तीन बार गर्भपात कराया था। परिवार के सदस्यों ने भी उसे धमकाया।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता मूलत: कानपुर उत्तरप्रदेश की निवासी है। दिस्बर 2024 में में उसकी मुलाकात आशियाना बिल्डर्स के डायरेक्टर रमन बूलचंदानी से हुई थी। उसने जॉब के बहाने उसे ऑफिस में रख लिया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। फिर उसे एमपीनगर के होटल कोर्टयार्ड मरियट ले जाकर बलात्कार किया। युवती ने शिकायत में बताया कि जब वह इस घटना से परेशान रहने लगी तो शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

थाने के लगवाए चक्कर

मामले में आरोपी की रसूखदारी का दबाव भी सामने आया। बताया गया है कि यह शिकायत लंबे समय तक पेंडिंग रखी रही थी। पीडि़ता ने बताया कि वह सबसे पहले कोलार थाना गई। पुलिस ने उसे यह कर रवाना कर दिया कि घटना स्थल एमपी नगर है। तब उसने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। जांच के बाद शुक्रवार को एमपीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि आरोपी रमन बूचंदानी की तलाश की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, अगर युवती के बयान और साक्ष्य में और नाम आए तो उनपर भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

पीडि़ता ने बताया कि उसे योजना के तहत आरोपी रमन ने फंसाया। वह पहली बार आरोपी ने उसके कार्यालय में मिली थी। कुछ ही दिन में दोनों के बीच दोस्ती हुई और रमन युवती को एमपीनगर स्थित एक होटल में ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। फरियादी का आरोप है कि इसके बाद कई बार दोनों के बीच संबंध बने। इस दौरान तीन बार रमन ने जबरन उसका गर्भपात करवाया। रमन ने उसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। उसके परिजन ने भी इस बात को लेकर पीडि़ता से अभद्रता की।

छात्रा से तीन साल की ज्यादती:

वहीं छोला मंदिर इलाके में छात्रा के साथ दोस्त ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बैतूल की रहने वाली 25 वर्षीय युवती छात्रा है। 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी। यहां उसकी मुलाकात हिमांशु अहिरवार से हुई थी। पहले दोस्ती हुई और आरोपी युवक उसे अपने मालीखेड़ी स्थित घर पर ले गया। जहां उसने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और वह उसके बाद से लगातार पीडि़ता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।