19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape Case विरोध करने पर पीटा, विधवा भाभी के साथ देवर ने की ज्यादती

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। विधवा भाभी के साथ उसके सगे देवर ने ही दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर वह अपनी भाभी को मारने-पीटने से भी नहीं चूका। यही नहीं भाभी के अलावा उसने दूधमुंहे भतीजे को भी पीट दिया।

2 min read
Google source verification
Crime against foreigners: दिल्ली, कर्नाटक विदेशियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित

Crime against foreigners: दिल्ली, कर्नाटक विदेशियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। विधवा भाभी के साथ उसके सगे देवर ने ही दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर वह अपनी भाभी को मारने-पीटने से भी नहीं चूका। यही नहीं भाभी के अलावा उसने दूधमुंहे भतीजे को भी पीट दिया। पीडि़ता के पति का निधन हो चुका है। मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां पढ़ें पूरा मामला
बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह ससुराल में घर के अलग कमरे में अपने दूधमुंहे बेटे के साथ रहती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला पर उसका देवर ही बुरी नजर रख रहा था। उसकी इस मनोस्थिति को भांपते हुए महिला ने अपने देवर से बातचीत करना बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें:Crime in MP जैन तीर्थ नैनागिरि में जिनालय में फिर टूटे ताले, करीब 5 लाख रुपए का सामान और नकदी उड़ा ले गए चोर

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price today वैवाहिक सीजन में सोने के गहनों की डिमांड बढऩे की उम्मीद, यहां पढ़ें आज एमपी में सोना-चांदी के भाव

ये भी पढ़ें:fraud पिता को मरा बताकर अपने नाम करवा ली प्रॉपर्टी, बेटियों की ये करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दीवार फांदकर कमरे में घुस आया था देवर
महिला ने खुद के साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसके देवर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो, उसने नहीं खोला। इसके बाद देवर किसी तरह घर की दीवार फांदकर उसके कमरे में घुस आया। उसने जोर-जबरदस्ती करना शुरू की, तो महिला ने विरोध किया। इस पर देवर ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान देवर ने मासूम भतीजे को भी तमाचा मार दिया। रात भर महिला डरी-सहमी रही। लेकिन गुरुवार को उसने ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया और फिर शाम को थाने पहुंचकर ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।