एक ओर जहां गुरुवार को हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक कटारे की गिरफ्तारी पर 6 मार्च तक रोक लगा दी, तो वहीं दुष्कर्म और ब्लैकमेकिंग का आरोप लगाने वाली जर्नलिज्म की छात्रा ने शुक्रवार को पीएम मोदी से मदद की गुहार लगा दी है। पीड़िता ने पीएम मोदी को ट्वीट पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा की बात कही है।