भोपाल से पर्यटक महज 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सफारी का आनंद ले सकते हैं, जबकि, इंदौर के पर्यटकों के लिए दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इतनी कम दूरी में इन शहरों के पर्यटकों के लिए कोई अन्य सफारी मिलना मुश्किल है। रातापानी टाइगर सफारी में पर्यटक नदी, पहाड़ और घाटी का आनंद लेने के साथ बाघ, तेंदुए सहित अन्य वन्य प्राणियों का दीदार कर सकेंगे।