
black threads
भोपाल। कई बार आपने लड़कियों के पैर में काले धागे को देखा होगा लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि लड़कियां ऐसा क्यों करती हैं। इस बात की पीछे की वजह को शायद ही कोई जानता हो। वैसे बता दें कि आजकल पैर में काला धागा बांधना फैशन सिम्बल भी बन चुका है। कई लड़कियां इसे सिर्फ फैशन के लिए अपने एक पैर में बांधती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं पैर में धागा बांधने की असली वजह। जी हां शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा जी बताते है कि पैरों के अलावा कई लोग अपने हाथों में या गले पर भी काली डोर पहनते हैं। कई परिजन अपने बच्चों को बचपन से ही काला धागा बांध देते हैं, इसके पीछे मुख्य वजह उन्हें नज़र नहीं लगना बताया जाता है।
जानिए क्या है वैज्ञानिक कारण
आपको बता दें कि काला धागा बांधने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी है। मनुष्य का शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना हुआ है जिनमें पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश के तत्व शामिल हैं। इन पांच तत्वों से मानव शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस ऊर्जा से ही हम अपने कामों को पूरा करते हैं। इनसे ही हमें हर प्रकार की सुविधा प्राप्त होती है। जब कभी किसी की बुरी नजर लगती है तो इन पांच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए शरीर में काला धागा बांधा जाता है। काला धागा सारी निगेटिव एनर्जी को अपनी ओर खींच लेता है।
उष्मा का अवशोषक है काला धागा
काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। इसीलिए काला धागा बुरी नजर को या बुरी ऊर्जाओं को अवशोषित कर लेता है व उनका प्रभाव मनुष्य पर नहीं पड़ने देता है। ज्योतिष की नजर में यह भी माना जाता है कि एक पैर में काले धागे को बांधने से व्यक्ति मालामाल भी हो जाता है। ज्योतिष के मुताबिक काले धागे को मंगलवार या शनिवार के दिन शाम को हनुमान मंदिर ले जाकर ही शरीर पर बांधना चाहिए।
Published on:
10 Aug 2018 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
