5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किस्मत चमकानी है तो आज ही कर लें तीखी लाल मिर्च का ये आसान उपाय, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

किस्मत चमकानी है तो आज ही कर लें तीखी लाल मिर्च का ये आसान उपाय, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

2 min read
Google source verification
Red Chilli Totke

Red Chilli Totke

भोपाल। लाल मिर्च वैसे तो सभी घरों के किचन में मौजूद होती है। ये लाल मिर्च केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाने में ही प्रयोग में नहीं लाई जाती बल्कि शरीर से लेकर किस्मत के दरवाने खोलने का काम भी करती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि लाल मिर्च बुरी नजरों से बचाती है तो वहीं लाल मिर्च सफलता के भी दरवाजे खोलती है। पंडित जी से जानिए लाल मिर्च के कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाने के बाद आपकी किस्मत बदल सकती है.....

स्वास्थ्य के लिए

आगर आपका स्वास्थ हमेशा खराब रहता है तो पांच सूखे लाल मिर्च को कपड़े में बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रखिए, आपकी सेहत कभी भी खराब नहीं होगी।

नहीं होगी धन की कमी

अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो 7 लाल मिर्च को आप रूमाल में बांधकर अपनी अलमारी में रख दें। ध्यान रहे कि ये रुमाल उस जगह पर रखें जहां पर आप धन रखते हो।

होगी बरकत ही बरकत

मंगलवार के दिन एक मुठ्ठी लाल मिर्च आटे के साथ किसी गरीब को दान दें। ऐसा करने से घर में सदैव बरकत बनी रहेगी।

बुरी चीजों का साया नहीं

अगर रोज सुबह नहाने के बाद भगवान को एक तांबे के लोटे में जल भरके उसमें चार लाल मिर्च डाला जल चढ़ाये तो आपके घर पर कभी भी बुरी चीजों का साया नहीं पड़ेगा।