
Republic Day 2025 : रविवार को 26 जनवरी 2025 के दिन भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में जहां गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं, मध्य प्रदेश में भी स्वतंत्र राष्ट्र के इस महापर्व का जश्न मनाया जा रहा है। बात करें राजधानी भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सतना, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के सभी जिले देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बाबा महाकाल का तिरंगे के रंग से शृंगार हुआ। विधानसभा भवन रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटिंग की गई।
प्रदेश का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल में हुआ। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने लाल परेड मैदान में झंडावंदन किया। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने इंदौर में द्वजारोहण किया तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी दफ्तर में ध्वजारोहण किया। इसी के साथ जानते हैं प्रदेश के किस दिग्गज ने कहा झंडावंदन किया है।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम चल रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया। मंगुभाई पटेल ने संयुक्त परेड की सलामी ली। इसके बाद झांकियां निकलीं। 22 झांकियों में MP की सांस्कृतिक धरोहर, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के आर्तिक शहर इंदौर में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीप में सीएम ने परेड की सलामी ली। यहां से सीएम मोहन सुबह 11 बजे बाल विनय मंदिर पहुंचे। यहां से दर्शन के बाद सीएम मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में सहभागिता लेने के लिए रवाना हुए हैं। भोजन के बाद सीएम इंदौर से रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे तक भोपाल पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे सीएम राजभवन में गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे ब्रजभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में नवीन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजधानी भोपाल में स्थित पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि, अगर संविधान बचाने के लिए हमें खून का आखिरी कतरा भी देना पड़े तो एक भी कांग्रेसी पीछे नहीं हटेगा।
वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राकश सिंह ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन में शिरकत की। शहर का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। मंत्री राकेश सिंह ने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसके अलावा बात करें प्रदेश के मंत्रियों की हरदा जिले का मुख्य झंडावंदन मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में झंडावंदन किया डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने देवास तो वहीं राजेंद्र शुक्ला ने रीवा में झंडावंदन किया है। इसके अलावा प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर में झंडावंदन किया। सागर में प्रहलाद पटेल, झाबुआ में डॉ.कुंवर विजय शाह, धार में कैलाश विजयवर्गीय, सिवनी में करण सिंह, कटनी में उदय प्रताप सिंह, अलीराजपुर में संपतिया उईके, दतिया में एदल सिंह कंषाना, नीमच में निर्मला भूरिया, नरसिंहपुर में गोविंद सिंह राजपूत, निवाड़ी में नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया।
गुना में कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। छिंदवाड़ा में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। खरगोन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, अशोकनगर, भिंड, मऊगंज, छतरपुर, सीहोर, खंडवा, राजगढ़, नर्मदापुरम, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा और डिंडौरी में कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
Updated on:
26 Jan 2025 02:27 pm
Published on:
26 Jan 2025 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
