7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Republic Day 2025 : CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया 76वें गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण, दिया खास संदेश

Republic Day 2025 : सीएम डॉ. मोहन यादव ने देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर एमपी की आर्थिक नगरी इंदौर के नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का उल्लेख किया। आइये जानें सीएम के भाषण की खास बातें।

4 min read
Google source verification
Republic Day 2025

Republic Day 2025 :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और समृद्ध, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए संकल्प दोहराया।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत बैंड की धुन और परेड के साथ की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झंडावंदन कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज के बीच पूरे माहौल में हर ओर देशभक्ति का जज्बा देखने योग्य था। इस दौरान सुरक्षा बलों, पुलिस, और एनसीसी कैडेट्स ने परेड में भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

यह भी पढ़ें- MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़े 26 जनवरी के सभी ताजा समाचार

मुख्यमंत्री ने इन बातों पर दिया विशेष जोर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए की। इसके बाद उन्होंने कहा- 'ये दिन हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित किया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को साकार करें और एक समृद्ध भारत का निर्माण करें।' संविधान की सराहना करते हुए सीएम ने कहा, 'हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ग्रंथ है। ये हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और हमें हमारे कर्तव्य याद दिलाता है। हमें एक नागरिक के रूप में अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझना होगा और उनके प्रति समर्पित बने रहना होगा।'

महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला कल्याण और सशक्तिकरण को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बताया। सीएम ने कहा कि, हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं। महिला सहायता समूहों को आर्थिक सहायता दी जा रही है और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मजबूत किया गया है।'

यह भी पढ़ें- सच्चे प्रेम की अनूठी मिसाल, पति की मृत्यु के चंद मिनटों में पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कहा

युवाओं के लिए विशेष योजनाएं

सीएम ने युवाओं को प्रदेश का भविष्य बताते हुए कहा कि 'हमारे युवा प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। शिक्षा और कौशल विकास के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।'

किसानों के लिए राहत और प्रगति

कृषि को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। हम किसानों को उन्नत तकनीक और प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कर रहे हैं। उनकी फसलों का सही मूल्य सुनिश्चित करने के लिए मंडियों को डिजिटल किया जा रहा है। कृषि योजनाओं में सब्सिडी बढ़ाई गई है, ताकि हर किसान आत्मनिर्भर बन सके।'

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार

सीएम ने प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं के क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 'हमने हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित कीं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमने डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन कक्षाओं को बढ़ावा दिया, ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।'

समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को मद्देनजर रखते हुए काम कर रही है। फिर भले ही वो गरीब हो, महिलाएं हो, युवा हो, किसान हो या उद्योगपति, हमारी योजनाएं हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के हिसाब से निर्मित की गई हैं।'

गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक झलकियां

मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बच्चों और कलाकारों ने लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने 'वंदे मातरम' और 'सारे जहां से अच्छा' जैसे देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भाषण के अंत में प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता, सामाजिक एकता और देशभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने ये भी कहा कि, 'आइए.. हम सब मिलकर प्रदेश और देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाएं। यही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'