
mp news: मध्यप्रदेश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (republic day) का समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल (mangu bhai patel) राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सीएम मोहन यादव (cm dr mohan yadav) इंदौर में झंडावंदन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना में तिरंगा फहराएंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर और राजेन्द्र शुक्ल को रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी जिलावार जिम्मेदारी मिली है।
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में कलेक्टरों को झण्डावंदन का मौका मिलेगा। इनमें खरगोन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, देवास, गुना, अशोकनगर, भिण्ड, मउगंज, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, मण्डला, बालाघाट, पांर्ढुना, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा एंव डिंडोरी जिला शामिल हैं। गणतंत्र दिवस पर आकर्षण झांकियां निकाली जाएंगी, वहीं परेड भी होगी। स्कूलों में भी झण्डावंदन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
प्रदेश में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर 26 जनवरी को एक दिन रोशनी की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश के समस्त विभाग, विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश जारी किये गये हैं।
Updated on:
25 Jan 2025 04:53 pm
Published on:
22 Jan 2025 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
