7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MPPSC में महिलाओं को अब 35 फीसदी आरक्षण, जानें किसे मिलेगा लाभ?

Women Reservation in MPPSC: मोहन कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, MPPSC में महिलाओं को 35% आरक्षण से महिलाएं खुश, जानें किन महिलाओं को मिलेगा आरक्षण का लाभ, कौन होंगी पात्र...

less than 1 minute read
Google source verification
women reservation in mppsc

Women Reservation in mppsc rectruitment: मध्य प्रदेश में अब सरकारी भर्तियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की सभी भर्तियों में महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। अब तक नौकरियों में यह आरक्षण 33 फीसदी था।

अक्टूबर 2023 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने यह निर्णय लिया था, इसके बाद 3 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना भी जारी हो गई। एक साल बाद मंगलवार को इस निर्णय का कैबिनेट ने अनुसमर्थन किया।

इससे अब MPPSC की राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य चिकित्सा सेवा, राज्य न्यायिक सेवा समेत सभी प्रकार की राज्य सिविल सेवाओं वाले अभ्यर्थियों को राहत मिल सकेगी।

मध्य प्रदेश के मूल निवासी महिलाएं ही ले सकेंगी 35% आरक्षण का लाभ

35 फीसदी महिला आरक्षण का नियम राज्य वन सेवा पर लागू नहीं होगा। मूल रूप से मध्य प्रदेश के महिला अभ्यर्थियों को ही आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को पहले की तरह ही जनरल कैटेगरी में ही शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रफ्तार के शौक में गई जान, हादसे में दो MBBS स्टूडेट्स की मौत, अधूरे रह गए माता-पिता के सपने